{"_id":"5a4ba7994f1c1bfe7a8b4c44","slug":"elderly-trapped-on-facebook-to-women-affair","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर हसीना के चक्कर में ऐसा फंसा बुजुर्ग कि बेटी को पहुंचना पड़ा थाने ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर हसीना के चक्कर में ऐसा फंसा बुजुर्ग कि बेटी को पहुंचना पड़ा थाने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Tue, 02 Jan 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
facebook
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर एक बुजुर्ग हसीना के चक्कर में ऐसा फंसा कि उसकी बेटी को थाने पहुंचना पड़ा। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट ‘फेसबुक’ और ‘व्हाट्सएप’ पर बिजनेस में मोटी कमाई का झांसा देकर फेक आईडी के जरिए महिला समेत तीन लोगों ने ऋषिकेश निवासी एक बुजुर्ग महिला से करीब 35 लाख रुपये की ठगी कर दी।
पुलिस ने कबूतरबाजी के मामले में अज्ञात के खिलाफ पीड़िता की बेटी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी के मुताबिक बीते साल जून माह में देहरादून रोड निवासी बुजुर्ग महिला सुधा सिंह पत्नी डा. केपी सिंह को लंदन निवासी फ्रेंक एंडरसन नामक युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट ‘फेसबुक’ पर आई।
विज्ञापन
फ्रेंक ने उन्हें बाबोब नामक बिजनेस में इन्वेस्ट की सलाह दी और इसके बाद चेटिंग ‘फेसबुक’ से ‘व्हाट्सएप’ पर आ गई। फ्रेंक ने मार्क एडरसन से सुधा की बात कराकर उसे बिजनेस हैड बताया। इसमें अमृता वर्मा नाम की एक महिला से मध्यस्तता भी कराई गई।
विज्ञापन
बिजनेस में मोटी कमाई का झांसा देकर फंसाया
money
- फोटो : concept photo
बिजनेस में मोटी कमाई का झांसा देकर फ्रेंक नामक शख्स ने सुधा से खाते में रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा। इसके बाद अक्टूबर तक रकम जमा कराने का सिलसिला जारी रहा। करीब 35 लाख रुपये जमा कराने के बाद सुधा को ठगी का अहसास हुआ।
उसने परिजनों को धोखाधड़ी की जानकारी दी। मंगलवार को सुधा की बेटी मसूरी निवासी अंजलि सिंह चौहान कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।
शहर के लोगों के भी लगवा दिए पैसे
कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि ‘फेसबुक’ पर अज्ञात के झांसे में आकर मोटी कमाई के लालच में सुधा के पास जब रकम खत्म हुई, तो उसने शहर में अपने परिचितों को भी इस बिजनेस की जानकारी दी। मोटी कमाई की बात सुनने के बाद शहर के भी कई अन्य लोगों ने बिजनेस के लिए सुधा को लाखों रुपये की रकम दे दी।

कहीं आप भी न गंवा दें गाढ़ी कमाई
Money
देहरादून रोड निवासी बुजुर्ग महिला सुधा के साथ हुई इस वारदात के बाद लोगों को ‘फेसबुक’ और ‘व्हाट्सएप’ पर दोस्त बन मोटी कमाई के लिए रकम देने का झांसा देने वालों से बचने की जरूरत है। ऐसे किसी भी कारोबार से जुड़ने से पहले उसकी पूरी तरह से जांच परख करना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर आप भी ठगी का शिकार सकते हैं।
पुलिस को नाइजीरियन गैंग पर शक
पुलिस आरोपियों को नाइजीरियन गैंग से जुड़ा मान रही है। कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी का कहना है कि इस प्रकार के मामले देश में पहले भी प्रकाश में आ चुके हैं, जिनमें नाइजीरियन गैंग के शामिल होने की पुष्टि भी हुई है। शुरुआती जांच में मामला नाइजीरियन गैंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, इसकी जांच की जा रही है कि कहीं फेक आईडी बनाकर देश से ही तो नहीं किसी ने सुधा को ठगा है।