फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   during the checking student fight with police

चेकिंग के लिए कार रोकी, तो भिड़ा छात्र

Tue, 30 Jul 2013 10:20 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2013 10:20 AM IST
विज्ञापन
during the checking student fight with police

सीट बेल्ट पहने बिना कार चला रहे बीकॉम छात्र को घंटाघर पर चेकिंग के दौरान पुलिस को रोकना महंगा पड़ गया। दबंग कार चालक ने पुलिस को पिता की हेकड़ी दिखाते हुए चालान के लिए कागज तक नहीं दिए। पिता के मौके पर पहुंचने के बाद कार सीज कर दी गई, जबकि छात्र को माफी मांगने के बाद छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


घंटाघर पर चेकिंग कर रही थी पुलिस
सोमवार रात सीट बेल्ट अभियान के तहत धारा चौकी पुलिस घंटाघर पर चेकिंग कर रही थी। तभी यूए 07 एस 8899 कार सवार शिवम त्यागी निवासी वसंत विहार को पुलिस ने रोका। कार रोकते ही बीकॉम छात्र दबंगई पर उतर आया। पुलिस कर्मियों ने उससे चालन काटने के लिए कार से नीचे उतरने को कहा तो वह नीचे नहीं उतार।
विज्ञापन


पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने पिता की पहुंची की धमकी दे डाली। छात्र ने ऐसा रोब दिखाया कि पुलिस छात्र से कार की चाबी और कागजात तक नहीं ले पाई। बाद में छात्र के पिता मौके पर पहुंचे। इस दौरान भी पुलिस और पिता-पुत्र के बीच काफी देर तक खींचातानी चलती रही। बाद में पुलिस दोनों को कार समेत कोतवाली ले गई। जहां आरोपी छात्र को माफी मांगने पर छोड़ दिया गया। जबकि कर सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी से मिले पार्षद
शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने डीजीपी सत्यव्रत से मुलाकात की। इस दौरान शहर में जाम, चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी के मामले उठाए गए। डीजीपी ने जल्द स्थिति में सुधार का आश्वासन दिया। इस मौके पर डा. बिजेंद्र पाल, अशोक कोहली, नीनू सहगल, अर्जुन सोनकर, अजय सोनकर, राजेश चौधरी आदि पार्षद मौजूद रहे। उधर, चौकी इंचार्जों के साथ बैठक में एसएसपी केवल खुराना ने किसी भी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed