{"_id":"69f9c73994e5183321af89565060c4e7","slug":"drunken-woman-tried-to-jump-into-the-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत महिला ने गंगा में कूदने का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत महिला ने गंगा में कूदने का किया प्रयास
हरिद्वार/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाक के बाद भाभियों के तानों से परेशान हरियाणा निवासी एक महिला ने हरकी पैड़ी के पास गंगा में कूदने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जैसे तैसे बचाया और शराब पीकर हंगामा करने के मामले में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित शिव सेतु पर 30 वर्षीय महिला पूजा (पत्नी बलजीत निवासी गांव मुखेरा, जिला सोनीपत, हरियाणा) गंगा में छलांग लगाने के लिए पहुंची। इस बीच उसका पांव रेलिंग में अटक गया। पुल से गुजर रहे लोग इसे बचाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच पहुंची पुलिस ने महिला को रेलिंग से खींच लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक महिला शराब के नशे में धुत थी और गंगा में कूदने की जिद कर रही थी। मेडिकल के लिए महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहां भी उसने हुड़दंग किया। पुलिस ने बताया महिला का चार साल पहले तलाक हुआ था। अपने दो बच्चों के साथ वह मायके में रह रही थी। लेकिन वहां अपनी दो भाभियों के तानों से परेशान थी। इसलिए आत्महत्या करने के इरादे से हरिद्वार चली आई। शराब पीकर हंगामा करने के मामले में महिला को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन