फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   double murder in haridwar

गोबर नहीं हटाया तो बाप-बेटे को गोलियों से भूना

Sat, 13 Sep 2014 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 13 Sep 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
double murder in haridwar

हरिद्वार के खेड़ाजट गांव में शुक्रवार दिन-दहाड़े घर में घुसकर बाप और उसके इकलौते बेटे की हत्या से हड़कंप मच गया। शुक्रवार दोपहर में एक युवक ने अपने पड़ोसी और उसके इकलौते पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


हत्या के पीछे दोनों परिवारों के बीच गोबर का ढेर उठाने को लेकर दो दिन पूर्व हुए मामूली विवाद को कारण बताया जा रहा है। आरोपी मौके से फरार हो गया।

हत्याकांड से गुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे तक पुलिस को मृतकों के शव नहीं उठाने दिए। देर शाम को पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया उसके बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। अभी तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।

विज्ञापन

बाप को मारने के बाद बेटे को मारी गोली

double murder in haridwar

खेड़ाजट गांव निवासी गजेंद्र (50) पुत्र जगदीश शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घेर की छत पर सोया था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक तमंचा लेकर पाइप के सहारे छत पर चढ़ा और गजेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी।

गोली गजेंद्र के सिर को भेदते हुए दीवार में घुस गई। इस पर भी आरोपी शांत नहीं हुआ। उसके तो जैसे सिर पर खून सवार था। पास ही स्थित गजेंद्र के घर में घुसकर आरोपी ने इकलौते बेटे मोंटी उर्फ प्रतीक (22) की भी गोली मारकर हत्या कर दी।

गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिजन दौड़ पडे। सभी ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा।

बाप-बेटे की हत्या से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसएसपी डा. सदानंद दाते, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, एएसपी पीएन मीणा आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। भारी आक्रोश के बीच करीब दो घंटे बाद मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए।

मां से मिलने आया, चला गया दूर

double murder in haridwar

गजेंद्र के साथ मौत के घाट उतार दिए गया उसका इकलौता पुत्र मोंटी हरिद्वार के एक अस्पताल में संविदा पर फार्मेसिस्ट पद तैनात था। वह शुक्रवार सुबह ही अपनी मां को देखने के लिए आया था।

बताया गया है कि उसकी मां पैर पर कोई वजनी चीज गिरने से तीन दिन पूर्व घायल हो गई थी। घायल मां को देखने के लिए वह गांव आया था। जिस समय उसे गोली मारी गई उस वक्त वह वापस जाने के लिए तैयार बैठा था।

गोबर को लेकर हुआ विवाद
एसपी देहात ने बताया कि आरोपी और मृतक एक ही परिवार के चचेरे भाई बताए गए हैं। दोनों के घर अगल-बगल हैं। बताया गया कि आरोपी के परिवार की तरफ से मृतक के घर की दीवार से सटाकर गोबर का ढेर लगाया गया है। इसे हटाने को लेकर तीन दिन पूर्व दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। अभी तक हत्या की तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed