{"_id":"57a6516c4f1c1b26112b8dc9","slug":"doctor-left-patient-treatment-call-in-private-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालची डॉक्टर: अधूरा छोड़ इलाज बोला, 'मेरे अस्पताल आओ'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालची डॉक्टर: अधूरा छोड़ इलाज बोला, 'मेरे अस्पताल आओ'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 07 Aug 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी अस्पताल में एक सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर ने मरीज का उपचार आधे में छोड़कर उसे अपने निजी अस्पताल में आने को कहा। परिजनों की शिकायत पर चिकित्साधीक्षक ने मामले की जांच विभागाध्यक्ष को सौंपी है।
विज्ञापन
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, झबरेडा की रहीशा (50) को फेफड़ों में पानी भरने की शिकायत पर करीब एक सप्ताह पहले दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि छाती रोग विभाग के एक एसआर (सीनियर रेजीडेंट) ने बिना एचओडी को बताए मरीज को भर्ती कर लिया। यही नहीं उसने मरीज के फेफड़ों से पानी निकालने की प्रक्रिया शुरू करते हुए उपकरण भी लगा दिए।
विज्ञापन
रुपयों की लालच में करीब एक हफ्ते बाद उसने परिजनों को कहा कि मरीज के शरीर में लगाए गए उपकरण निकलवाने के लिए उसके निजी अस्पताल आना होगा। परिजनों ने असमर्थता जताई तो उसने उपचार आधे में ही छोड़ दिया। लाख मिन्नतें करने पर भी डॉक्टर नहीं माना। परिजनों ने इसकी शिकायत चिकित्साधीक्षक से की। चिकित्सक पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन
जांच के निर्देश
शिकायत का संज्ञान लेते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. रामेश्वर पांडे को मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
-डॉ. केके टम्टा, चिकित्साधीक्षक