फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   doctor killed in hospital OPD.

अस्पताल की ओपीडी में घुसकर डॉक्टर को मारी गोली, मौत

Thu, 21 Apr 2016 03:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Thu, 21 Apr 2016 03:57 AM IST
सार

  • -सरकारी अस्पताल में मरीजों को देख रहे थे डॉ. एसके सिंह
  • -बदमाश गोली मारने के बाद साथी के साथ हुआ फरार
  • -डीआईजी ने घटना के खुलासे को गठित की टीम
  • -भाजपाइयों ने घटना के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
doctor killed in hospital OPD.
मर्डर

विस्तार

सरकारी अस्पताल में घुसकर ओपीडी में मरीजों को देख रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह की एक बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। डॉक्टर को गोली मारने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी, एएसपी और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने विरोध में प्रदर्शन कर हत्याकांड के शीघ्र खुलासे की मांग की। डीआईजी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए एएसपी के नेतृत्व में दस पुलिस कर्मियों की एक टीम का गठन किया है। घटना के खुलासे तक एसएसपी को कोतवाली में कैंप करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बुधवार को जसपुर के सरकारी अस्पताल में महावीर जयंती का अवकाश था। अवकाश के बावजूद बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह अपना कक्ष खुलवाकर ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे। वह पांच रोगियों को ही देख पाए थे कि उसी समय करीब सवा दस बजे एक युवक दरवाजे के बाहर खड़ी मरीजों की भीड़ से निकलता हुआ उनके कक्ष में दाखिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंधा पकड़कर घुमाया और मार दी गोली

doctor killed in hospital OPD.
Firing

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने डॉक्टर सिंह से कहा कि बॉस आज तो अवकाश है फिर भी मरीज देख रहे हो। उनका कंधा पकड़कर उनको अपनी ओर घुमाया। डॉक्टर सिंह कुछ समझ पाते इससे पहले ही बदमाश ने पेंट से तमंचा निकालकर उनके सीने से सटाकर गोली मार दी। इसके बाद वह आराम से बाहर की ओर भाग गया।

डर की वजह से किसी ने उसे रोकने का प्रयास नहीं किया। अस्पताल के बाहर बिना नंबर की बाइक पर एक युवक पहले से ही बाइक स्टार्ट कर खड़ा हुआ था। गोली चलने की आवाज पर अस्पताल कर्मी उनके कक्ष की ओर भागे। घायल डॉ. सिंह को उठाकर काशीपुर के लिए रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के विरोध में भाजपाइयों ने अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया।

आईएमए जसपुर के डाक्टरों ने भी घटना की निंदा करते हुए शीघ्र ही खुलासा करने की मांग की। घटना के बाद डीआईजी पीएस सैलाल, एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले, एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ जीसी टम्टा ने घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। डीआईजी पीएस सैलाल ने एएसपी कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में दस पुलिस कर्मियों की टीम का गठन किया और एसएसपी को घटना के खुलासे तक कोतवाली में कैंप करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed