फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi hospital and labs on police radar for kidney scandal

किडनी कांड: जांच के दायरे में आए दिल्ली के कई अस्पताल और लैब

Wed, 04 Oct 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
Delhi hospital and labs on police radar for kidney scandal

गंगोत्री चैरिटेबिल अस्पताल की आड़ में किडनी की खरीद-फरोख्त के काले धंधे में दिल्ली के कई बड़े अस्पतालों के साथ तीन पैथोलॉजी लैब भी जांच के दायरे में आ गई हैं। एंबुलेंस चालकाें से हुई पूछताछ में इन अस्पतालों और लैब में किडनी डोनर और मरीजों को ले जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


अब एसआईटी की टीम दिल्ली जाकर मरीजों का सत्यापन करेगी, क्योंकि एंबुलेंस की एंट्री बुक में मरीज के नाम के साथ अस्पताल का उल्लेख किया गया है। यह जांच में ही साफ हो पाएगा कि किडनी गैंग के तार किससे कहां तक जुडे़ हैं।
विज्ञापन


देहरादून और हरिद्वार पुलिस ने 10 सितंबर की रात को लालतप्पड़ में उत्तरांचल डेंटल मेडिकल कालेज परिसर में गंगोत्री चैरिटेबिल अस्पताल की आड़ में किडनी निकालने और ट्रांसप्लांट के खेल का खुलासा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi hospital and labs on police radar for kidney scandal

किडनी सरगना डॉ.अमित समेत 11 लोगों को जेल भेजा चुका है, जबकि अक्षत राउत समेत तीन लोग फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि पूछताछ के दौरान दिल्ली की तीन पैथोलॉजी के नाम सामने आए हैं, जिनमें से एक रोहिणी इलाके में है।

यहां पर किडनी डोनर और किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों के सिटी स्कैन आदि टेस्ट कराए जाते थे। इसके अलावा एंबुलेंस चालकों ने बताया कि यहां से मरीजों को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल, अपोलो अस्पताल और नरेल फैब्रिस करनाल बाईपास अस्पताल भी उपचार के लिए ले जाया गया है।

एंबुलेंस चालकों से एंट्री बुक भी मिली है, जिसमें मरीजों के नाम के साथ संबंधित अस्पताल का नाम भी दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आई पैथालॉजी लैबों और संबधित अस्पतालों में गए मरीजों के सत्यापन हेतु पुलिस टीम गठित की गई है, जो जल्द दिल्ली जाकर सत्यापन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed