{"_id":"59b7af134f1c1bfd7f8b6503","slug":"delhi-don-neeraj-bawana-upload-a-video-in-youtube","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के इस माफिया डॉन ने यू-ट्यूब पर जारी किया संदेश, दे डाली धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली के इस माफिया डॉन ने यू-ट्यूब पर जारी किया संदेश, दे डाली धमकी
कुणाल दरगन/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 12 Sep 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
neeraj bawana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के माफिया डॉन नीरज बवाना के निशाने पर कुख्यात चीनू पंडित है। यू ट्यूब पर माफिया डॉन नीरज बवाना के वॉयरल हो रहे वीडियो में वह साफ- साफ चीनू पंडित को निशाने पर लेने की बात बोल रहा है।
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली के अपराध जगत में नीरज बवाना बड़ा नाम है। माफिया डॉन नीरज बवाना की दोस्ती उत्तराखंड के लिए सरदर्द बने कुख्यात सुनील राठी से तिहाड़ जेल में हुई थी और मौजूदा वक्त में दोस्ती बेहद ही प्रगाढ़ है।
विज्ञापन
कुख्यात सुनील राठी का निशाना चीनू पंडित है। वर्ष 2014 में चीनू के रुडकी जेल से बाहर निकलते ही उस पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलियां बरसाई थी। चीनू तब बच गया था लेकिन उसके तीन परिचित मारे गए थे। यू टयूब पर वॉयरल रहे हो 26 सेकेंड के वीडियो में माफिया डॉन नीरज बवाना बोल रहा है कि उसके निशाने पर चीनू पंडित है। वह उसकी हत्या करना चाहता है। क्योंकि उसकी दुश्मनी उसके दोस्त भाई सुनील राठी से है।
विज्ञापन
नीरज बवाना गैंगस्टर के इंटरव्यू नाम से डाले गए इस वीडियो को दो सौ लोग देख चुके हैं और 415 लोगों ने इसे लाइक और 59 लोगों ने अनलाइक किया है। इस वीडियो से ये बात अब साफ है कि कुख्यात राठी के अलावा अब नीरज बवाना भी चीनू पण्डित का जानी दुश्मन है।
रुडकी जेल में है चीनू
कुख्यात चीनू पंडित आजकल रुडकी जेल में है जबकि कुख्यात सुनील राठी देहरादून से बागपत की जेल में शिफ्ट हो चुका है। दिल्ली का माफिया डॉन नीरज बवाना तिहाड़ जेल में ही है।