{"_id":"5747769f4f1c1b3207690d81","slug":"dehradun-police-went-mumbai-to-record-rakesh-roshan-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रिप्ट चोरी मामला: राकेश रोशन का बयान दर्ज करने गई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्क्रिप्ट चोरी मामला: राकेश रोशन का बयान दर्ज करने गई पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 27 May 2016 03:50 AM IST
विज्ञापन
राकेश रोशन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘क्रिश थ्री’ के कॉपी राइट को लेकर उपन्यासकार की ओर दर्ज कराए मुकदमे में फिल्म निर्देशक राकेश रोशन के बयान दर्ज करने पुलिस टीम मुंबई रवाना हो गई है। उधर उपन्यासकार ने अपने बयानों में बिंदुवार की गई कॉपी का पूरा ब्यौरा दिया है।
विज्ञापन
कॉपी राइट के तहत दर्ज है मुकदमा
दून के कर्जन रोड निवासी उपन्यासकार रूप नारायण सोनकर ने शनिवार को डालनवाला कोतवाली में क्रिश थ्री फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन के खिलाफ कॉपी राइट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि इस फिल्म की कहानी उनके उपन्यास ‘सुअर दान’ से चुराई गई है।
विज्ञापन
उपन्यासकार काफी समय से यह लड़ाई लड़ रहे हैं। मानवाधिकार आयोग के आदेश पर पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने नाला पानी चौकी प्रभारी अनिल चौहान को डायरेक्टर राकेश रोशन के बयान दर्ज करने के लिए मुंबई भेजा है।
विज्ञापन