फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun police arrested five con.

सोने की ईंट का झांसा देकर ठगे पांच लाख, पांच गिरफ्तार

Thu, 25 Aug 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Aug 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
dehradun police arrested five con.
पकड़े गए ठगों के साथ प्रेसवार्ता करते एसएसपी - फोटो : AmarUjala
पुलिस ने सोने की ईंट बेचने का झांसा देकर देहरादून के शिक्षक से पांच लाख रुपये ठगने वाले पांच जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया है, इनमें दो नाबालिग बताए गए हैं। आरोपियों के पास से 30 हजार की नगदी के अलावा 14 मोबाइल और सिम बरामद किए गए हैं। इनके पास से पीतल की दो ईंटें भी बरामद हुई हैं, जिस पर सोने का पानी फेरा गया था। आरोपी यूपी के गौतमबुद्धनगर के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सदानंद दाते ने बताया कि नेहरू कॉलोनी के सरस्वती विहार निवासी अनिल सिंह चौहान को सोने की दो ईंटें सस्ते दामों में बेचने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठग लिए गए थे। ठगों ने झांसा दिया था कि यह ईंटें उन्हें राजस्थान में खुदाई के दौरान मिली थी।
विज्ञापन


घर वापस आने के बाद शिक्षक ने ईंट की गुणवत्ता की जांच कराई तो ठगी का खुलासा हुआ था। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाते थे नकली सोने की ईंट

dehradun police arrested five con.
ठगों के पास से पकड़ा गया सामान - फोटो : AmarUjala

एसओजी प्रभारी अशोक राठौड़ और एसओ विनोद गुसाईं के नेतृत्व में गठित टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सरगना महेन्द्र सिंह और उसके बेटे मनवीर उर्फ मक्खी उर्फ राजू और कर्मवीर उर्फ बैट्री निवासी जेवर गौतमबुद्धनगर शामिल हैं। जबकि दो अन्य नाबालिग उनके पड़ोसी है।

आरोपी काफी समय से यह गोरखधंधा कर रहे हैं। ईंट बेचने के नाम पर वह पहले असली ईंट का टुकड़ा दिखाते हैं और बाद में बड़ी सफाई से सोने का पानी फिरी पीतल की ईंट थमा देते हैं। महेन्द्र सिंह ने दिल्ली, गुड़गांव, मथुरा और हरिद्वार में इस तरह कई लोगों को चूना लगाने की बात स्वीकार की है। यह लोग फर्जी आईडी पर लिए गए सिम से अपने शिकार को फंसाते है। इस दौरान एसपी सिटी अजय सिंह और सीओ अपराध पंकज गैरोला भी मौजूद थे।

फोन कर दिया था सोने की ईंट बेचने का झांसा

dehradun police arrested five con.
कॉल - फोटो : demo

शिक्षक अनिल चौहान असली और नकली के फेर में फंस गए। जालसाजों ने चौहान को मार्च माह में कॉल कर सस्ते दामों में सोने की ईंट बेचने का झांसा दिया था। जब वह पहली बार मिलने गए तो आरोपियों ने ईंट में से एक छोटा सा टुकड़ा तोड़कर उन्हें दिया था। चेक कराने पर वह शुद्ध सोने का पाया गया। इसके 10 दिन बाद वह ईंट लेने गए। विश्वास में चौहान पांच लाख में सोने की दो ईंट ले आए। उन्हें लगा कि खरीदारी में मोटी बचत होने वाली है। ईंटें चेक कराई तो उनके पैरों के तले की जमीन खिसक गई।

मकान निर्माण में लगाई रकम
शिक्षक से ठगे गए पांच लाख रुपये आरोपी आपस में बांटकर हड़प चुके हैं। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि महेन्द्र सिंह और उसका बेटा आलीशान मकान बना रहे हैं। हिस्से में आई रकम मकान निर्माण में खर्च होने की बात कह रहे हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उस संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम को पुरस्कार
एसएसपी ने टीम में शामिल एसओजी प्रभारी अशोक राठौड, एसओ नेहरू कालोनी विनोद गुंसाई, उप निरीक्षक राजबर राणा, कांस्टेबिल सुशील कुमार, ललित, प्रमोद, देवेन्द्र, अरशद, अरूण, हरदयाल  और सुनील राणा को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed