{"_id":"5989f5cd4f1c1b5e788b4ae7","slug":"dehradun-cyber-criminals-fugitive-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में तहलका मचाने वाले साइबर क्रिमिनल्स भगोड़ा घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहरादून में तहलका मचाने वाले साइबर क्रिमिनल्स भगोड़ा घोषित
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
cyber attack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के एटीएम से डाटा चोरी कर जयपुर और दिल्ली से लाखों की रकम उड़ाने वाले साइबर क्रिमिनल्स के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने के साथ कुर्की नोटिस प्राप्त कर लिया है। इनमें गिरोह के सरगना रामबीर के अलावा साथी जगमोहन और सुनील के नाम शामिल हैं। पुलिस टीम कुर्की नोटिस चस्पा करने को झज्जर हरियाणा रवाना हो गई है। उधर, अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने क्रिमिनल्स को शरण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
देहरादून के चार एटीएम से डाटा चोरी कर करीब 121 खातों से लाखों रुपये निकालने के मामले में पुलिस को झज्जर, हरियाणा के रामबीर, जगमोहन और सुनील की तलाश है। रामबीर की प्रेमिका अनिल कुमारी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। अनिल कुमारी के खिलाफ करीब 55 मामलों में रिमांड स्वीकृत हो चुकी है।
विज्ञापन
विवेचकों ने मंगलवार को अनिल कुमारी को कोर्ट में तलब कराकर रिमांड स्वीकृत कराई। इसी बीच तीन विवेचकों ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर तीन आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट के साथ कुर्की नोटिस की मांग की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि रामबीर निवासी बदली बहादुरगढ़, जगमोहन निवासी झज्जर और सुनील निवासी खरावड़ रोहतक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के साथ कुर्की नोटिस प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन
इनके अलावा कुर्की नोटिस भी प्राप्त हो गया है। पुलिस टीम वारंट और कुर्की नोटिस तामीला कराने के लिए हरियाणा रवाना हो गई है। कुर्की का नोटिस बुधवार को आरोपियों के घरों पर चस्पा कर दिया जाएगा।
अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा ने फरार साइबर क्रिमिनल्स की गिरफ्तारी न होने पर असंतोष जताया है। उन्होंने कहा कि लगातार समय बीत रहा है, लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। इसलिए जरूरी है कि सख्ती से काम किया जाए। आरोपियों को शरण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।
पंजाब के कपूरथला में एटीएम से डाटा चोरी कर रकम उड़ाने के मामले में पकड़े गए साइबर क्रिमिनल से पूछताछ करने के लिए दून पुलिस रवाना हो गई है। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को पूछताछ के लिए कपूरथला भेजा गया है, ताकि यह पता किया जा सके कि देहरादून में तो उनके द्वारा कोई घटना तो नहीं की गई है।