फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dead body found in sugar farm

युवक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंकी लाश

Thu, 12 Jun 2014 11:59 PM IST
अमर उजाला, रुड़की, झबरेड़ा
अमर उजाला, रुड़की, झबरेड़ा Updated Thu, 12 Jun 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
dead body found in sugar farm

हरिद्वार जिले के झबरेड़ी कलां गांव के पास गन्ने के खेत में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे ग्रामीणों ने एक 26 वर्षीय युवक का शव गन्ने के खेत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के कई ग्रामीणों को मौके पर बुलाकर पहचान के प्रयास किए। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

विज्ञापन

हत्या करने के बाद फेंकी गई लाश

dead body found in sugar farm

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के शरीर पर धारदार हथियारों से किए गए वार के निशान मिले है। युवक सफेद रंग की कमीज और पैंट तथा काले रंग के जूते पहने हैं।

उन्होंने आशंका जताई की संभवत कहीं और हत्या करने के बाद शव को छिपाने के इरादे से यहां फेंका गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त करने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट‌ मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed