फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dead body found in hotel

धर्मशाला में मिला महिला का शव

Thu, 10 Oct 2013 10:38 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 10 Oct 2013 10:38 PM IST
विज्ञापन
dead body found in hotel

हरिद्वार की चित्रगुप्त धर्मशाला में 22 वर्षीय एक महिला की लाश मिली है। हत्या गला घोंटकर की गई है।

विज्ञापन


महिला के पति ने धर्मशाला के रजिस्टर में अपना नाम घनश्याम निवासी नेपाल, दर्ज कराया हुआ है। हालांकि दोनों में क्या संबंध है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

धक्का देने पर दरवाजा खुला
नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित चित्रगुप्त धर्मशाला में एक विवाहित जोड़ा ठहरने के लिए नौ अक्तूबर को आया था। बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक उनका कमरा नहीं खुला तो कर्मचारियों को कुछ शक हुआ।

उन्होंने उसे खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। धक्का देने पर दरवाजा खुला तो कमरे में महिला का शव पड़ा था।

मृतक महिला की उम्र करीब 22 साल

धर्मशाला मैनेजर की सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब 22 साल है।

महिला घनश्याम निवासी नेपाल के साथ आकर ठहरी थी। जिस पुरुष के साथ महिला यहां ठहरी थी वह पहले छह अक्तूबर को यहां ठहरा था। एक रात रुकने के बाद वह दोबारा बुधवार को यहां आया था।
विज्ञापन


महिला की हत्या गला घोंटकर की गई
इंस्पेक्टर नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आरोपी की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed