{"_id":"59d7bbc54f1c1b70548b60b5","slug":"cyber-attack-on-cbri-officer-bank-account-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBRI अधिकारी के खाते पर साइबर अटैक, क्रेडिट कार्ड हैक कर उड़ाई एक लाख की रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
CBRI अधिकारी के खाते पर साइबर अटैक, क्रेडिट कार्ड हैक कर उड़ाई एक लाख की रकम
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर क्रिमिनल के अंतरराष्ट्रीय गिरोह ने सीबीआरआई (केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान) अधिकारी का क्रेडिट कार्ड हैक कर एक लाख रुपये से अधिक की खरीदारी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम सेल ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी सुखबीर सिंह सीबीआरआई में सेक्शन ऑफिसर हैं। सिटी बैंक में उनका खाता है। बैंक ने उन्हें क्रेडिट कार्ड जारी किया हुआ है। तीन अक्तूबर की रात दो बजे साइबर क्रिमिनल के अंतरराष्ट्रीय गिरोह ने उनका कार्ड हैक कर एक लाख रुपये से अधिक की खरीदारी कर डाली।
विज्ञापन
ठगों की इस करतूत का पता सुखबीर सिंह को रात तब पता चला, जब उनके मोबाइल फोन पर 18 एसएमएस आए। पीड़ित अधिकारी ने रात को ही सिटी बैंक की हेल्पलाइन से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड बंद करवाया। मेल चेक करने पर पता चला कि एक लाख से अधिक रुपये से 18 बार शॉपिंग की गई है।
विज्ञापन
पेमेंट यूरो, डॉलर और पौंड में की गई है। शुक्रवार को पीड़ित सुखबीर सिंह ने घटना की तहरीर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। सिविल लाइंस कोतवाल साधना त्यागी ने बताया कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा होने की वजह से साइबर क्राइम सेल में ही मुकदमा दर्ज कराया गया है। साइबर क्राइम सेल की टीम मामले की जांच कर रही है।