{"_id":"a32d113e41b5025674458fba3cd2d4ae","slug":"court-sentenced-jail-to-rapist","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से की थी दरिंदगी, दस साल की जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से की थी दरिंदगी, दस साल की जेल
अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Sat, 29 Mar 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर सत्र न्यायाधीश काशीपुर अरविंद कुमार की अदालत ने एक नाबालिग के साथ दुराचार के आरोपी को 10 साल की कठोर कारावास और 10 हजार रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
पढ़ें, कांग्रेस ने उत्तराखंड में खोया अपना सबसे तेज सांसद
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अनुसार 8 मई, 2013 को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी कक्षा 12 में पढ़ने वाली 16 वर्षीय पुत्री अपने छोटे भाई के साथ स्कूल गई थी। तभी ग्राम चांदपुर थाना काशीपुर निवासी हरीश कुमार कालेज गेट से उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर भगा ले गया।
विज्ञापन
अदालत ने पाया दोषी
मामले में अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संतोष नकवी ने अदालत में दस्तावेजी साक्ष्य, विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट और गवाहों के बयान कराए।
पढ़ें, 'पापा ने हमें बेटा बनाया, हमने धर्म निभाया'
अदालत ने अभियोजन पक्ष एवं बचाव पक्ष के वकीलों के तर्क और गवाहों के बयान सुनने के बाद अभियुक्त को उस पर लगाई सभी धाराओं में दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।
एक अन्य बलात्कारी को सजा
नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार के एक अन्य मामले में आरोपी को अपर जिला जज ने दोषी पाते हुए सात वर्ष की सजा सुनाई है।
पढ़ें, सड़कों के पुनर्निर्माण पर भारी पड़ी खींचतान
अभियुक्त हरविंदर सिंह उर्फ काला निवासी अकौदा थाना मिलक जिला रामपुर यूपी 15 जून, 2013 को एक नाबालिग किशोरी को भगा ले गया था। जिसे डरा धमका कर उसके साथ दुराचार किया गया। शुक्रवार को अपर जिला जज शमशेर अली ने अभियुक्त को दोषी पाते हुए उसे सात वर्ष की सजा सुनाई है।