फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   company taken action on employees for bogus document.

फर्जी सर्टिफिकेट पर बड़ी कार्रवाई, 43 कर्मियों की नौकरी से छुट्टी

Tue, 24 Nov 2015 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Nov 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
company taken action on employees for bogus document.

हरिद्वार के उत्तम शुगर मिल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पा चुके 43 कर्मचारियों पर मिल प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है। इनमें से कानूनी कार्रवाई के डर से 14 कर्मियों ने खुद ही इस्तीफा दे दिया है। जबकि बाकी बचे 29 कर्मियों को 30 नवंबर तक हटा दिया जाएगा। इस बाबत मिल प्रबंधन की ओर से संबंधित कर्मियों को हटाए जाने के नोटिस जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


उत्तम शुगर मिल में नौकरी करने वाले कर्मचारियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन संबधित परीक्षा बोर्ड व विश्वविद्यालयों से कराए जाने के दौरान 48 कर्मचारियों के प्रमाणपत्र फर्जी होने की जानकारी संबधित संस्थाओं ने दी थी। इस पर मिल प्रशासन ने इन सभी कर्मचारियों को लिखित सूचना देकर अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों के ठीक होने की पुष्टि कराने को कहा। इसके बाद पांच कर्मचारियों ने अपने प्रमाणपत्र वैध होने की पुष्टि करा दी।
विज्ञापन


बाकी 43 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का नोटिस थमा दिया गया था। इनमें से 14 कर्मियों ने तो मुकदमा दर्ज होने के भय से खुद ही नौकरी से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

30 नवंबर तक 29 कर्मियों को छोड़नी होगी नौकरी

company taken action on employees for bogus document.

बचे हुए 29 कर्मियों को 30 नवंबर तक नौकरी छोड़नी होगी नहीं तो मिल प्रबंधन उन्हें संस्थान से बाहर का रास्ता दिखा देगा। मिल के उपाध्यक्ष वीके गुप्ता के अनुसार ज्यादातर कर्मियों को दिया गया समय समाप्त होने के होने के बाद नौकरी से हटा दिया गया है। बाकी को 30 नवंबर तक हटा दिया जाएगा।

कई सालों से कर रहे थे नौकरी
फर्जी प्रमाणपत्रों से कर्मचारी कई-कई सालों से नौकरी कर रहे थे। मिल प्रबंधन की माने तो इन सभी को ज्वाइनिंग के समय ही बता दिया गया था कि उनके द्वारा दी गई जानकारी जांच के दौरान झूठी पाए जाने पर उन्हें नौकरी से हटा दिया जाएगा। बावजूद इन कर्मियों ने अपने मूल प्रमाणपत्र कभी भी मिल प्रबंधन को नहीं दिखाए।

इसके बाद परीक्षा बोर्ड और विवि से सत्यापन कराया गया तो 43 मामले फर्जी साबित हुए। मिल प्रबंधन चाहे तो इन कर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज करा सकता है। फिलहाल मिल प्रबंधन कानूनी पचड़े न पड़ते हुए इन्हें बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed