शर्मनाकः नशीली ड्रिंक पिलाकर CISF सिपाहियों ने नाबालिग से किया दुराचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के लक्सर में एक नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर सीआईएसएफ के एक सिपाही ने देहरादून बुलाकर अपने साथी संग उसके साथ दुराचार किया।
पीड़िता के परिजन की ओर से लक्सर कोतवाली में उक्त आशय की तहरीर दी गई है। थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। उसे दून स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है।
लक्सर कोतवाली पुलिस के अनुसार रायसी चौकी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी (17 वर्ष) इंटर की छात्रा है। उसका पिछले कुछ समय से टाडा पट्टी भगवानपुर के एक युवक अंकित सैनी से मोबाइल फोन के जरिए प्रेमप्रंसग चल रहा था। वह सीआईएसएफ देहरादून में तैनात है।
पीड़ित छात्रा 17 जून को अपने भाई के साथ धारीवाला गांव में अपनी बुआ के घर गई थी। 19 जून को वह हरिद्वार गई और वहां अपने प्रेमी के साथ देहरादून चली गई।
देहरादून से मामला जुड़ा होने के कारण जीरो एफआईआर दर्ज
छात्रा का आरोप है कि देहरादून आईएसबीटी के समीप अंकित ने अपने एक साथी देवेंद्र को भी अपने साथ ले लिया। इसके बाद दोनों उसे एक मकान में ले गए जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
होश में आने के बाद छात्रा ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद परिजन उसे घर लेकर आए। युवती की आपबीती सुनने के बाद परिजन मंगलवार देर रात कोतवाली लक्सर पहुंचे जहां उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
कोतवाल जयदेव आर्य ने बताया कि मामला देहरादून से जुड़ा होने के कारण जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों आरोपी सीआईएसएफ के जवान हैं। दोनों के खिलाफ जीरो एफआईआर करने के बाद मामले को देहरादून पुलिस को स्थानांतरित किया जा रहा है।