फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chamar group involved in robbery

शहर में हो रही डकैतियों के पीछे है इनका हाथ

Mon, 11 Nov 2013 11:37 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Nov 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
chamar group involved in robbery

देहरादून में हाल में हुई डकैती की घटनाओं में खास जानकारी न मिलने पर पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी है।

विज्ञापन


पढ़ें, केदारनाथ: आपदा के विशेष पैकेज में लगा कट

बडोवाला समेत राजधानी के अन्य इलाकों में हुई इन घटनाओं के पीछे पुलिस का शक अब छमार गिरोह पर आ टिका है। पुलिस को इस बारे में सुराग भी मिले हैं। इस सूचना के बाद राजधानी पुलिस की टीमें यूपी के मुरादाबाद, कांठ, स्योहरा और बिजनौर में ठिकाने टटोल रही हैं।
विज्ञापन


दीवाली की रात हुई थी डकैती
दीवाली की रात बदमाशों ने पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के बडोवाला में रिटायर्ड नेवी अफसर वीरेंद्र सिंह गुसाईं के घर में परिवारीजनों को बंधक बनाकर लाखों के गहने और नगदी लूट ली थी। डकैतों के हमले में वीरेंद्र और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, मोदी की रैली बनी जीवन-मरण का प्रश्न!


इसके अलावा डकैतों ने विकासनगर और डोईवाला में भी घटनाओं को अंजाम दिया। इस बीच पुलिस की टीमें हरिद्वार, पांवटा, सहारनपुर और बिजनौर में छापेमारी में जुटी थीं। रविवार को पुलिस ने सहारनपुर पुलिस के हत्थे चढ़े बावरिया गिरोह के सदस्यों से भी पूछताछ की।

कोई ठोस जानकारी नहीं

उधर एसओजी ने हिमाचल से भी बारह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस को उनसे कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पा रही है। मामले की तह तक जाने के लिए अब पुलिस छमार गिरोह से जुड़े बदमाशों को तलाश रही है।

छमार गिरोह ने कुछ साल पहले हल्द्वानी में इसी अंदाज में डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसी मामले में कुछ बदमाश आजकल जमानत पर चल रहे हैं। पुलिस उनकी भी तलाश में जुटी है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि डकैतियों के खुलासे के लिए हर एंगल पर जांच की जा रही है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed