फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   chakbandi lekhpal arrested in bribery

हरिद्वार में घूस लेते धरा गया चकबंदी लेखपाल

Tue, 28 Jun 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो / अमर उजाला, लक्सर Updated Tue, 28 Jun 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
chakbandi lekhpal arrested in bribery
- फोटो : demo pic

किसान की जमीन की पैमाइश करने के नाम पर घूस मांग रहा चकबंदी विभाग का लेखपाल पांच हजार रुपये लेता रंगे हाथों पकड़ा गया। विजिलेंस टीम घूसखोर लेखपाल को पकड़कर अपने साथ देहरादून ले गई।

विज्ञापन


हरिद्वार जिले के जैनपुर गांव निवासी किसान इश्तकार चकबंदी विभाग से अपने खेत की पैमाइश करने की मांग सालों से कर रहा था, लेकिन दर्जनों आवेदन पत्र देने के बावजूद भी उसकी जमीन की पैमाइश नहीं हो पा रही थी। चकबंदी लेखपाल उसे इधर उधर की समझा कर टरका रहा था। लेकिन पैमाइश नहीं कर रहा था। बाद में पैमाइश करने की एवज में किसान से दस हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


किसान इश्तकार ने 23 जून को देहरादून विजिलेंस कार्यालय पर पहुंचकर सारी बात बताई । जिस पर विजिलेंस ने किसान को लेखपाल के खिलाफ तहरीर लेकर लेखपाल को ट्रैप करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार किसान ने देहरादून से आकर लेखपाल से बात की। उसने लेखपाल से पांच हजार रुपये पहले और पांच हजार रुपये पैमाइश के बाद देने की बात कही, इस पर लेखपाल राजी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित दिन पर जब किसान गोवर्धनपुर रोड पर किराए के मकान पर रहे लेखपाल को पांच हजार रुपये देने पहुंचा तो विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस के इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह आरोपी लेखपाल को अपने साथ पकड़कर देहरादून ले गई। विजिलेंस की कार्रवाई से चकबंदी विभाग और सरकारी अमले में हड़कंप मचा है।

Pubished By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed