फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chain snatching in dehradun

इस चेन ने छीन लिया पुलिसवालों का चैन

Thu, 24 Apr 2014 10:13 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Apr 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
chain snatching in dehradun

देहरादून स्थित बसंत विहार के सीमाद्वार के पास बाइक सवार बदमाश एक महिला की चेन झपट कर फरार हो गए।

विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
वारदात स्कूटी से घर लौटते वक्त मलिक चौक के पास हुई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बसंत विहार के ऋषि विहार निवासी पी चार्ल्स प्रशांत दुबई की एक कंपनी में अधिकारी हैं।

उनकी पत्नी रति शर्मा बुधवार पूर्वाह्रन बाजार गई थीं। दवा लेने के बाद रति स्कूटी से धीरे-धीरे घर लौट रही थीं। मलिक चौक पार करते ही पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों में एक ने उनके गले पर झपट्टा मार चेन तोड़ ली।


अचानक हुई घटना से रति की चीख निकल गई। जब तक वह कुछ समझतीं, बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। रति के मुताबिक झपट्टा मारने वाले बदमाश ने कैप्री पहनी थी।

लूट के बाद बसंत विहार पुलिस ने चेकिंग अभियान भी चलाया, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

पास ही है आईटीबीपी और सीबीआई मुख्यालय
सीमा द्वार का यह इलाका बेहद सुरक्षित माना जाता है। आईटीबीपी के साथ सीबीआई का मुख्यालय भी यही है।

यहां दिन-दहाडे़ हुई इस घटना से राजधानी में कानून व्यवस्था से लुटेरे कितना बेखौफ हो चुके हैं, सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

पहली चेन लूट से नहीं उबरी खाकी
ईसी रोड पर चेन लूट मामले की जांच पुलिस के लिए फजीहत का सबब बन गई थी।

लूट में पकड़े गए दो युवकों में से रजनीश उर्फ लाला की हिरासत में मौत के बाद निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिरी। अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed