{"_id":"5ad0cecb4f1c1b330a8b4570","slug":"cbi-arrested-guwahati-income-tax-commissioner-and-seal-dehradun-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख की घूस के आरोपी गुवाहाटी आयकर कमिश्नर गिरफ्तार, CBI ने देहरादून का आवास किया सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 लाख की घूस के आरोपी गुवाहाटी आयकर कमिश्नर गिरफ्तार, CBI ने देहरादून का आवास किया सील
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,देहरादून
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
swetabh suman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 लाख रुपये घूस मांगने के आरोप में सीबीआई ने शुक्रवार को गुवाहाटी में तैनात आयकर आयुक्त (ऑडिट) को गिरफ्तार किया है। इधर सीबीआई की टीम ने देहरादून में राजपुर रोड स्थित उनके आवास को सील कर दिया है। बता दें कि श्वेताभ सुमन का आय से अधिक संपत्ति का मामला देहरादून सीबीआई कोर्ट में भी विचाराधीन है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक एक बिजनेस मैन की शेल (फर्जी) कंपनी के टैक्स आकलन मामले में उसे लाभ पहुंचाने वाला आदेश पारित करने के लिए आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन ने घूस मांगी थी।
विज्ञापन
इस मामले में मध्यस्थ बताए जा रहे एक दलाल के पास से इस रकम में से 40 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं आरोपी श्वेताभ के गुवाहाटी, जोरहाट, शिलांग, नोएडा और दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापामारी की गई है।
विज्ञापन
सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल के अनुसार, एजेंसी ने इस मामले में आयकर अधिकारी (ऑडिट) प्रताप दास, कैश ले जाने वाले प्रांजोल सरमाह और आयकर सलाहकार व वकील रमेश गोयनका को भी गिरफ्तार किया है।