{"_id":"57586f6d4f1c1b1f349c564d","slug":"case-registered-on-suspicious-man-caught-out-side-ima","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए के बाहर पकड़े संदिग्ध पर मुकदमा, पहुंचा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईएमए के बाहर पकड़े संदिग्ध पर मुकदमा, पहुंचा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 09 Jun 2016 04:16 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
आईएमए क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए मोबिन के खिलाफ बुधवार को जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटनास्थल बदलने के कारण कैंट पुलिस ने मुकदमे को हरिद्वार स्थानांतरित कर दिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आईएमए के बाहर हुआ था गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी मोबिन को दो दिन पहले आईएमए क्षेत्र में संदेह के आधार पर दबोचा गया था। पर्स से पुलिस वर्दी में फोटो और हरिद्वार की आईटीसी कंपनी का गेट पास प्राप्त हुआ था। पास संदीप के नाम का था, लेकिन मोबिन ने उस पर अपना फोटो चिपका लिया था।
विज्ञापन
बुधवार को कैंट पुलिस ने मोबिन के खिलाफ जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते ने बताया कि जांच के दौरान किसी राष्ट्रविरोधी गतिविधि से जुड़े होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
अलबत्ता गेट पास में जालसाजी की पुष्टि हुई है। मुकदमा दर्ज कर विवेचना हरिद्वार को स्थानांतरित की जा रही है, क्योंकि गेट पास की जालसाजी हरिद्वार में अंजाम दी गई है।