फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   case filed in murder case

जोंगेंद्र हत्याकांड में दोस्त पर अटकी पुलिस की सुई

Sat, 15 Feb 2014 10:30 PM IST
अमर उजाला, पथरी
अमर उजाला, पथरी Updated Sat, 15 Feb 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
case filed in murder case
रेलवे स्टेशन पथरी के पास रहने वाले किसान जोगेंद्र की हत्या का आरोप उसके दोस्त सुरेंद्र पर लगा है। मृतक के चचेरे साले नीरज ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पढ़ें, दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक
विज्ञापन


पुलिस की प्रांरभिक जांच में सुरेंद्र की जोगेंद्र से मारपीट होने की बात सामने आई है।

खेत में मिला था शव
जोगेंद्र (38) का शव शुक्रवार की सुबह खेत में मिला था। शरीर पर चोटों के निशान से अनुमान लगाया जा रहा था कि उसकी हत्या पीट-पीट कर की गई।

पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि बृहस्पतिवार की देर रात जोगेंद्र की अपने दोस्त सुरेंद्र के साथ मारपीट हुई थी। शनिवार को मृतक के चचेरे साले नीरज ने सुरेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

पढ़ें, वैलेंटाइन-डे पर बारिश ने धोए प्रेमियों के अरमान

एसओ रितेश शाह ने बताया कि मृतक यहां अपनी ससुराल में रहकर ससुर सतपाल के साथ खेती कर रहा था। सुरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed