फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy tried to rape girl in haridwar

युवती को अकेला पाकर करने लगा रेप की कोशिश, लोगों ने जमकर की धुनाई

Sun, 02 Jul 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 02 Jul 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
boy tried to rape girl in haridwar

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे से सटी आवासीय सोसायटी में शुक्रवार रात को क्लब हाउस में एक युवती के साथ कैंपस के ही रेस्टोरेंट संचालक ने रेप करना चाहा। युवती के चीखने चिल्लाने पर एकत्र हुए सोसायटी के निवासियों ने आरोपी रेस्टोरेंट संचालक की पकड़कर धुनाई कर दी।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक युवती को कैंपस में बने क्लब हाउस के शौचालय से निकलते ही उसे पहले से ही वहां मौजूद फूड प्वाइंट रेस्टोरेंट के संचालक नवीन कुमार ने दबोचकर रेप करना चाहा।
विज्ञापन


युवती के चीखने पर सोसायटी के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। तब लोगों के सामने ही आरोपी ने शिकायत करने पर पीड़‌िता को हत्या की धमकी दी। गुस्साए लोगों ने युवक की पकड़कर धुनाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े जाने पर दे डाली धमकी

boy tried to rape girl in haridwar

​सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोगों से बमुश्किल छुड़ाया। देर रात तक कोतवाली में भी सोसायटी के लोगों ने हंगामा किया।
      
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी नवीन पुत्र रघुवीर सिंह निवासी पुराना इसराना जिला पानीपत हरियाणा हाल निवासी राजा गार्डन कनखल को गिरफ्तार कर लिया है।       

पीड़िता के पिता को एक मोबाइल फोन से गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि मुकदमा दर्ज कराने पर खतरनाक परिणाम भुगतने होंगे। इस दौरान सत्ताधारी दल के नेता भी आरोपी की पैरवी करते देखे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed