पतंग लूटने गया था इज्जत लूटकर भागा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में पतंग लूटने पड़ोसी की छत पर गए दसवीं के एक छात्र ने दस साल की बच्ची से दुराचार कर डाला। बच्ची ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
डालनवाला थाना क्षेत्र में दस साल की बच्ची घर की छत पर बने बाथरूम में सफाई कर रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला दसवीं का छात्र पतंग लूटने वहां आ गया।
पतंग तो उसके हाथ नहीं लगी, लेकिन बच्ची को अकेला देख वह बाथरूम में घुस गया और कक्षा छह में पढ़ने वाली बच्ची से दुष्कर्म कर डाला।
दुष्कर्म के बाद बच्ची की हालत बिगड़ी
मासूम से दुराचार करने के बाद आरोपी छात्र वहां से भाग निकला। इधर बच्ची की हालत बिगड़ गई तो उसने मां को पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची के साथ दुराचार की खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को पकड़ लिया। मेडिकल के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का चालान करने के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया है।