फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bloody fight in piran kaliyar.

कलियर दरगाह की जमीन के लिए खूनी संघर्ष, चलीं तलवारें, 20 घायल

Wed, 03 Aug 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की/कलियर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की/कलियर Updated Wed, 03 Aug 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
bloody fight in piran kaliyar.
fight in piran kaliyar - फोटो : AmarUjala

पिरान कलियर में दरगाह की सैकड़ों बीघा बेशकीमती भूमि के विवाद को लेकर मंगलवार की रात दो पक्षों के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थरबाजी और लाठी-डंडे और तलवारें चलने लगीं।

विज्ञापन


खूनी संघर्ष में 20 से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। इधर सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।
विज्ञापन


पिरान कलियर के सज्जादा परिवार दरगाह क्षेत्र की सैकड़ों बीघा भूमि पर काफी समय से दवा जात रहा है, इसके पीछे कोर्ट से मलिकाना हक मिलने की बात भी कही जा रही है। लेकिन करीब डेढ़ साल पहले दरगाह प्रबंधन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इसे दरगाह की भूमि होने की दावेदारी कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तलवारें चलने से कोहराम, जायरीनों में भगदड़

bloody fight in piran kaliyar.
fight in piran kaliyar - फोटो : AmarUjala

तबसे सज्जादा परिवार और दरगाह प्रबंधन सहित दूसरे पक्ष के बीच कई बार झगड़े हो चुके हैं। पर हर बार पुलिस और प्रशासन दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत करा देता था।

बताया गया है कि हाल ही में कोर्ट से दरगाह प्रबंधन की ओर से दायर याचिका में उन्हें राहत नहीं मिली। इसी सूचना के आधार पर पिछले दो दिनों से दोनों पक्षों के लोग छीटाकशी चल रही थी।

पर मंगलवार रात करीब आठ बजे इस मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। लाठी-डंडे से लेकर तलवारें चलने से कोहराम मच गया और दरगाह क्षेत्र में ठहरे जायरीनों में भगदड़ मच गई।

बवाल के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस

bloody fight in piran kaliyar.
fight in piran kaliyar - फोटो : AmarUjala

करीब नौ बजे पिरान कलियर और धनोरी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रात करीब 10:30 बजे एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल मौके पर पहुंचे और स्थिति के बाबत जानकारी हासिल की।

खबर लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। पूरे कलियर क्षेत्र के छावनी में तब्दील कर दिया गया है गंग नहर और सिविल लाइन कोतवाली रुड़की सहित अन्य स्थानों और जो क्योंकि पुलिस को भी तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed