फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   blackmailer arrested by doon police

अपर सचिव जेपी जोशी को ब्लैकमेल करने वाला गया जेल

Sun, 08 Dec 2013 12:57 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Dec 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
blackmailer arrested by doon police

अपर सचिव को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार नीरज चौहान को अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


देहरादून पुलिस ने शनिवार शाम चार बजे नीरज चौहान को न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय रिंकी साहनी की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसकी जमानत को नामंजूर करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
नीरज के जमानती प्रार्थना पत्र पर अब नौ दिसंबर को सुनवाई होगी। नीरज चौहान को पुलिस ने अपर सचिव जेपी जोशी का कथित आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


शनिवार को अदालत में नीरज चौहान के वकील रॉबीन राणा ने उसकी गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया। बचाव पक्ष के वकील ने अदालत के समक्ष कहा कि चूंकि वह समाजवादी पार्टी से टिहरी लोकसभा का प्रत्याशी है। इसलिए उसे फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका अपर सचिव को धमकी देने से कोई लेना देना नहीं है। कहा गया कि धमकी देने वाला नीरज नहीं, बल्कि सोएब नाम का कोई व्यक्ति है। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने नीरज के जमानती प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया।

पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

अदालत में नीरज चौहान को पेश करने की जानकारी मीडिया कर्मियों और अधिवक्ताओं को लगने पर सुबह से ही कोर्ट में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। शाम चार बजे नीजर को अदालत में पेश करने के दौरान पुलिस को भारी भीड़ के चलते खासी मशक्कत करनी पड़ी।

नीरज पर कई संगीन धाराएं
नीरज पर धारा 384 (फिरौती मांगना), 389 (फिरौती के लिए भय दिखाना), 504 (इरादतन मानहानि), 120 बी षड्यंत्र एवं 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता सीएस तिवारी के मुताबिक आरोप साबित हुए तो इन धाराओं में दस साल तक की सजा हो सकती है।

टिहरी सीट पर लोकसभा प्रत्याशी है नीरज
जेपी जोशी प्रकरण में ब्लैकमेलिंग के आरोपी नीरज चौहान के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) का प्रत्याशी होने की बात सामने आ रही है।

उधर, पार्टी अपने स्तर पर जांच की बात कर रही है जबकि कुछ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को पत्र भेज चौहान को बर्खास्त करने की मांग की है।

पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने माना कि चौहान को पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए टिहरी से प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है जो ब्लैकमेलिंग मामले में चौहान की भूमिका की जांच करेगी।

जांच में चौहान दोषी पाया गया तो उसे बर्खास्त किया जाएगा, वर्ना पार्टी चौहान का पूरा साथ देगी। उधर, पार्टी जिलाध्यक्ष गुलफाम अली और व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सोमप्रकाश चौहान का कहना है कि पार्टी प्रत्याशी का नाम ब्लैकमेलिंग में सामने आने से पार्टी की छवि के साथ कार्यकर्ताओं को भी ठेस पहुंची है।


बताया कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को पत्र भेजकर चौहान को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं, शनिवार को चौहान को कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें पार्टी की महिला विंग की महानगर अध्यक्ष केशर जहां, सुभाष, मुरारीलाल आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed