फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP leader Operating Sax Racket in roorkee

सेक्स रैकेट गिरोह की सरगना निकली BJP की नेता, पार्टी में मचा भूचाल

Sat, 17 Jun 2017 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 17 Jun 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Operating Sax Racket in roorkee

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम की छापेमारी में पकड़ी गई सेक्स रैकेट दोनों संचालिकाओं ने पूछताछ में गिरोह की सरगना भाजपा महिला प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रित सदस्य का नाम बताया है। इससे पार्टी में भूचाल आ गया है। पार्टी ने उसे छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है।

विज्ञापन


इसके अलावा सेक्स रैकेट संचालिकाओं के कब्जे से बरामद युवती से जिन दो होटलों में बलात्कार हुआ उनमें से एक होटल एक कांग्रेस नेता का बताया जा रहा है। पुलिस होटल पर कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। साथ ही फरार गिरोह सरगना भाजपा नेत्री की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक साधना त्यागी ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर प्रेमनगर स्थित एक मकान में छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओं और दो पुरुषों (यशपाल निवासी थिथकी और बॉबी निवासी तांसीपुर मंगलौर) को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ी गई दोनों महिलाएं सैक्स रैकेट का संचालन करती है। इन चारों के कब्जे से पुलिस ने सहारनपुर निवासी एक युवती को भी बरामद किया था। पूछताछ में पीड़ित युवती ने बताया था कि वह उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल रहे थे।

भाजपा नेत्री को किया निष्कासित

BJP leader Operating Sax Racket in roorkee

​सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती के साथ मंगलवार को भी दो अलग-अलग होटलों चार बार बलात्कार हुआ। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम पीड़ित महिला के साथ उन दोनों होटलों में पहुंची जहां उससे बलात्कार हुआ था।

इनमें से एक होटल गणेशपुर क्षेत्र में है। बताया जा रहा है होटल एक कांग्रेस नेता का है। सीओ स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस होटल पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। सेक्स रैकेट संचालित करने वाली दोनों महिलाओं और पुरुषों का चालान कर जेल भेज दिया है।

पकड़ी गई सेक्स रैकेट की दोनों संचालिकाओं ने पूछताछ में गिरोह की सरगना के रूप में एक भाजपा नेत्री हेमा रावल का नाम बताया है। सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि गिरोह की फरार सरगना हेमा रावल की तलाश शुरू कर दी है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।       

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. कल्पना सैनी ने बताया कि भाजपा सदस्या हेमा रावल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रित सदस्य थी, लेकिन पार्टी ने उसे अब छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासन क्यों किया गया इसके जवाब में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बाद में बताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed