फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   big Swindle from former scientist in dehradun

पूर्व वैज्ञानिक से एक झटके में ठग लिए 85 लाख रुपए, तरीका जानकर सकते में आई पुलिस

Sun, 24 Dec 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
big Swindle from former scientist in dehradun
Money

ठगों ने वैज्ञानिक से 85 लाख रुपये एक झटके में ठग लिए। पुलिस ने ठगों को गिरफ्तार किया तो उनका तरीका जानकर अधिकारी हैरान रह गई। इस मामले में दिल्ली के त्रिलोकपुरी से तीन ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सरगना समेत दो लोग फरार बताए गए हैं।

विज्ञापन


सहायक पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सेवानिवृत्त वैज्ञानिक एनके शुक्ला ने 17 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके द्वारा तीन बीमा पालिसी कराई गई थीं, जिसे वह बंद कराना चाहते थे।
विज्ञापन


आरोपी पॉलिसी मैच्यूर कराने का लालच देकर उनसे धन वसूलते रहे। 2013 से लेकर 2017 तक उनके द्वारा करीब 85 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोपियों ने अलग-अलग नंबर से नाम बदलकर बुजुर्ग शुक्ला से बात की थी। उस समय 17 लोगों के नाम बताए गए थे। आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसओजी और वसंत विहार की संयुक्त टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके से रोशन कुमार सिंह निवासी सरोनी बिहार, रमेश चंद निवासी कल्याणपुरी दिल्ली और विनय कुमार निवासी बिलग्राम हरदोई यूपी को दबोच लिया। इनके पास से पांच मोबाइल के अलावा 10 सिम बरामद हुए हैं।

ट्रू कालर में सीबीआई आने पर हुआ शक

big Swindle from former scientist in dehradun

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह नोएडा के एक काल सेंटर में मोबाइल आपरेटर का काम करते थे। कंपनी द्वारा विभिन्न राज्यों का कस्टमर डाटा उपलब्ध कराया जाता था, जिसमें से वह कुछ डाटा चोरी कर लोगों को फोन कर पालिसी के नाम पर ठगते थे। इसी तरह उनके द्वारा सेवानिवृत्त वैज्ञानिक के साथ फ्राड किया है।

गिरोह का सरगना सुनील और सोनू फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश चल रही है। एसएसपी ने एसओजी प्रभारी पीडी भट्ट, एसओ वसंत विहार संजय मिश्रा, उप निरीक्षक हरीश सिंह, जगदंबा प्रसाद, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल आशीष, डबल सिंह, इंद्र सिंह, मनोज तोमर, सुनील प्रकाश, देवेन्द्र, विपिन राणा और अमित को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

ट्रू कालर में सीबीआई आने पर हुआ शक
सहायक पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विनय ने जिस नंबर से काल किया था, वह ट्रू कॉलर में सीबीआई का नंबर दर्शा रहा था। सीबीआई देखकर बुजुर्ग शुक्ला को शक हुआ, तब जाकर पुलिस से शिकायत की गई। आरोपियों के बैंक खातों को खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लग सके कि उनके द्वारा कितने लोगों से कितनी रकम वसूली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed