फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bicycle thief in kotdawr

कृपया, छुपाकर रखें अपनी साइकिल

Mon, 11 Nov 2013 10:34 AM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 11 Nov 2013 10:34 AM IST
विज्ञापन
bicycle thief in kotdawr

उत्तराखंड के कोटद्वार में पकड़े गए चोर के शौक को सुनकर पुलिस हैरान रह गई। इसके बाद शुरू हुआ जांच की सिलसिला।

विज्ञापन


जेब खर्च नहीं मिलने पर शुरू की चोरी
घर से जेब खर्चा नहीं मिलने पर नाबालिग ने साइकिल चोरी को जेब खर्चे का जरिया बना लिया। अब तक वह करीब दर्जन भर साइकिल चोरी कर चुका है। हालांकि पुलिस ने उसके पास से सात साइकिल भी बरामद की हैं।

शकुंतला ने दर्ज कराई साइकिल चोरी की रिपार्ट

शनिवार को दुर्गापुरी की शकुंतला देवी ने बेटे की साइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन कर 11वीं में पढ़ने वाले 16 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया। किशोर की निशानदेही पर कबाड़ी की दुकान से सात साइकिल बरामद की हैं।

विज्ञापन


दोस्त को देखकर बना चोर
आरोपी ने बताया कि उसको जेब खर्चा नहीं मिलता था, दोस्तों के पास पैसे रहते थे लेकिन उसकी जेब खाली रहती थी। इसलिए वह साइकिल चोरी करता और उसे बेचकर जेब खर्चा निकालता था। उसने बताया कि वह कई महीनों से करीब दर्जन भर से अधिक साइकिल चोरी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुबेनाइल कोर्ट में पेश होगा किशोर

आरोपी को पुलिस सोमवार को जुबेनाइल कोर्ट पौड़ी में पेश करेगी। जुबेनाइल कोर्ट में 18 साल से कम उम्र के बाल अपराधी को पेश किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed