फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bhutani student arrested to theft laptop

नशे का आदी यह भूटानी करता है दोस्त के घर चोरी

Mon, 21 Oct 2013 11:46 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Oct 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
bhutani student arrested to theft laptop

राजधानी देहरादून में अपने सहपाठी का लैपटाप चुराने के मामले में पुलिस ने भूटान के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। उससे चोरी के दो और लैपटाप, पांच मोबाइल भी बरामद हुए। पुलिस ने भूटानी दूतावास को छात्र की गिरफ्तारी की सूचना भेज दी है।

विज्ञापन


असम के सदगांव, गोहाटी निवासी अमर ज्योति दास दून के झाझरा स्थित बाबा फरीद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का छात्र है। 18 अक्तूबर को उसका लैपटाप हास्टल से चोरी हो गया था। रविवार को सीओ विकासनगर स्वप्न कुमार इंस्टीट्यूट के हास्टल में पहुंचे।
विज्ञापन


मास कॉम का छात्र
उन्होंने तलाशी के बाद भूटान के केंगखार मोरंग, जिला मोंगर निवासी दावा नोरबू (24) पुत्र सोनम तोबगे को गिरफ्तार कर लिया। नोरबू ने बताया कि वह संस्थान में मास कॉम का छात्र है। उसने यूपी और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में भी चोरी की बात कबूली। अदालत में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि छात्र के बारे में यूपी और अन्य जिलों से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे के लिए बना चोर
नोरबू ने बताया कि वह नशे का आदी है। उसके कमरे से रबर सॉल्यूशन के दो डिब्बे भी मिले। नोरबू और उसके कुछ साथी इस सॉल्यूशन को रुमाल में रखकर सूंघते थे। नोरबू ने बताया कि नशे का सामान जुटाने के लिए ही उसने चोरियां शुरू कीं। वह परिचितों को ही निशाना बनाता है। नोरबू ढाई साल से दून में रह रहा था। उसे भूटान से 25 जनवरी 2010 को पासपोर्ट जारी किया गया था। सीओ विकासनगर ने बताया कि जल्द ही क्षेत्र के हास्टलों में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed