{"_id":"6edd1709d939f98abc3e81eaf3b93f83","slug":"bhoora-escape-case-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूरा को पकड़ने के लिए पुलिस का 'गुपचुप' अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूरा को पकड़ने के लिए पुलिस का 'गुपचुप' अभियान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 08 Jan 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
अमित उर्फ भूरा को तलाशने में नाकाम रही देहरादून पुलिस ने अब अपनी रणनीति बदल ली है। एसटीएफ टीम को छोड़कर तमाम अधिकारी एक-एक कर दिल्ली से वापस लौट आए हैं।
विज्ञापन
तलाशी अभियान पूरी तरह गोपनीय
सूत्रों का कहना है कि अब तलाशी अभियान को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस मान रही है कि दबाव के चलते भूरा किसी से संपर्क साधने की भूल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
पुलिस उप महानिरीक्षक संजय गुंज्याल और पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर दिल्ली से लौट आए हैं। दिल्ली में जमे एसटीएफ के एसएसपी सदानंद दाते की वापसी भी जल्द हो सकती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब अभियान की रणनीति को गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल भूरा को पुलिस के हर मूवमेंट की खबर है और इसलिए वह हाथ नहीं आ पा रहा है। पुलिस उप महानिरीक्षक संजय गुंज्याल का कहना है कि भूरा की गिरफ्तारी के प्रयासों में किसी तरह की कमी नहीं होगी।
पुलिस टीमें अपने स्तर से कार्रवाई करती रहेंगी। उधर, सूत्रों का कहना है कि लूटे गए हथियारों की बरामदगी को लेकर भी उत्तराखंड, दिल्ली और यूपी पुलिस के बीच तनातनी की स्थिति है।