फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bhoora arresting.

कागजों में ही चल रही भूरा की तलाश

Mon, 02 Mar 2015 12:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून-बागपत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून-बागपत Updated Mon, 02 Mar 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
bhoora arresting.

दस लाख के इनामी अपराधी अमित मलिक उर्फ भूरा की तलाश में दो महीने तक की नाकामी के बाद जीरो से शुरू करने वाली पुलिस अभी तक शून्य पर ही अटकी है।

विज्ञापन


भूरा तो बहुत दूर की बात पुलिस उसके किसी करीबी साथी तक को नहीं पकड़ पाई है। यदि गौर से देखा जाए तो पुलिस की पूरी कवायद कागजों में ही चल रही है। कभी पूर्व विधायक रामवीर शौकीन को मुल्जिम बना दिया जाता है तो कभी उसके पूर्व पीए अरविंद पर एनएसए की तैयारी शुरू कर दी जाती है।
विज्ञापन

 
दस दिन हो गए, जब आईजी मेरठ जोन आलोक शर्मा ने बागपत पुलिस को दो टारगेट दिए थे। पहला भूरा और दूसरा एक लाख का इनामी प्रमोद। साथ ही यह भी कहा था कि भूरा पर काम जीरो से शुरू किया जाए। पुलिस सिर्फ भूरा ही नहीं, प्रमोद पर भी जीरो ही बनी हुई है। दोनों बदमाशों का कोई सुराग तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच भूरा फरारी प्रकरण में पुलिस दस दिन से केस डायरी के पन्ने रंगे जा रही है। दिल्ली की मुंडका विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन को भूरा को छुड़ाने की साजिश का आरोपी बनाया, लेकिन उनकी गिरफ्तारी तो दूर उनसे पूछताछ तक नहीं हो पाई है।

आईजी ने बताया था कि इस केस में टीकरी की चेयरपर्सन राजबाला भी आरोपी हैं, लेकिन पुलिस लिखा पढ़ी में अभी तक उनका नाम मुल्जिम के तौर पर सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed