फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bds student committed suicide in hostel.

'मम्मी-पापा, मैं आपकी अच्छी बेटी नहीं बन पाई'

Fri, 13 Feb 2015 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Feb 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
bds student committed suicide in hostel.

मैंने कोई गलती नहीं की..., मैं आपकी अच्छी बेटी नहीं बन पाई... मम्मी-पापा के लिए एक पन्ने में यह शब्द लिखकर सीमा डेंटल कॉलेज की बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ने पांच मंजिला गर्ल्स हॉस्टल की छत से कूदकर मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा के हॉस्टल रूम से छह पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है। सनसनीखेज घटना से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

ग्रामसभा वीरपुरखुर्द में वीरभद्र-आईडीपीएल मार्ग पर सीमा डेंटल कॉलेज है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब पौने एक बजे कॉलेज में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक छात्रा हॉस्टल की छत से अचानक नीचे कूद पड़ी।
विज्ञापन


गंभीर घायल छात्रा को कॉलेज स्टाफ और साथी छात्र मायाकुंड स्थित निर्मल आश्रम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत छात्रा की शिनाख्त अंजली शर्मा (20) पुत्री डा. राजीव मोहन शर्मा, निवासी लेन नंबर-एक, विष्णुपुरम, मोथरोवाला, देहरादून के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी छात्राओं के आरोप से थी परेशान

bds student committed suicide in hostel.

सीमा डेंटल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजली के परिजनों ने उसके साथी छात्राओं पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कॉलेज में रूम पार्टनर और अन्य कुछ छात्राओं ने अंजली पर बीते जनवरी माह में एक कमरे का ताला तोड़ने का आरोप लगाया था।

इस मामले को लेकर साथी छात्राएं उसको प्रताड़ित कर रही थीं। इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से भी की, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे अंजली व्यथित थी।

मां रश्मि ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी खुद छत से नहीं कूदी, उसे छत से गिराया गया है। उधर, मृतका की मां के द्वारा लगाए गए आरोपों के बाबत कोतवाल अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

एक दिन पहले कॉलेज लेकर गए थे प‌िता

bds student committed suicide in hostel.

अप्रत्याशित घटना से आहत प्रेमनगर, दून पशु चिकित्सालय में तैनात पशु चिकित्साधिकारी पिता डॉ. राजीव मोहन शर्मा ने बताया कि बीते बुधवार की शाम ही बेटी को कॉलेज में छोड़कर गए थे। एक दिन बाद बेटी की मौत की खबर मिली।

गृहणी मां रश्मि ने रोते बिलखते बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह से दोपहर 12 बजे तक चार बार फोन किया, लेकिन उसने किसी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया।

दो भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी अंजली
अंजली परिवार में सबसे बड़ी थी। उसके पीछे एक बहन और एक भाई है। बेटी की मौत पर निर्मल अस्पताल में मौजूद मां रश्मि की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे।

साथी छात्र-छात्राओं व स्टाफ से पूछताछ
पुलिस क्षेत्राधिकारी हरबंश सिंह ने बताया कि डेंटल कॉलेज में साथी छात्रों और स्टाफ से घटना के बाबत पूछताछ की गई। गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के रूम की तलाशी ली, जहां छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें एक सुसाइड नोट माता- पिता के नाम, एक शिक्षक और एक 17 साथी छात्राओं के लिए लिखा है। मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed