फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bank loan fraud.

बैंक ऑफ बड़ौदा में तीन करोड़ का घोटाला

Fri, 20 Feb 2015 05:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Feb 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
bank loan fraud.
हरिद्वार के एक दंपति ने फर्जी दस्तावेजों पर बैंक ऑफ बड़ौदा से तीन करोड़ रुपए का ऋण लेकर डकार लिया।
विज्ञापन


जांच में बंधक रखी गई संपत्ति के कागजात फर्जी मिलने के बाद कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बैंक के तत्कालीन प्रबंधक को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। उधर, आरोपी ने भी जबरन संपत्ति कब्जाने का आरोप लगाते हुए बैंक के पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज

बैंक की बल्लूपुर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक गुरदीप सिंह ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि हरिद्वार के न्यू हरिहर कॉलोनी निवासी रेखा कुशवाहा ने पति विजय कुशवाहा के साथ मैसर्स आईटी सर्विसेज एवं ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर 17 अगस्त 2011 को ऋण के लिए आवेदन किया था।

विज्ञापन


उन्होंने गारंटर बिमलेश निवासी बीएचएल, मुकेश कुमार निवासी शिवालिक नगर की मदद से तीन करोड़ का ऋण प्राप्त कर लिया। ऋण की किश्त न मिलने पर संपत्ति की जांच कराई गई तो संपत्ति के दो विक्रय पत्र बनाने का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच पड़ताल के बाद बैंक प्रबंधक की तरफ से पिछले साल 26 जून और फिर 15 सितंबर को कैंट थाने में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अब कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस ने कंपनी समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इनमें तत्कालीन प्रबंधक आशुतोष मिश्रा भी शामिल हैं। मिश्रा फिलहाल जयपुर की शाखा में मुख्य प्रबंधक के रूप में तैनात हैं। उधर, कोर्ट के आदेश पर विजय कुशवाह की तरफ से बैंक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।


विजय कुशवाह का कहना है कि उन्होंने नौ करोड़ की संपत्ति बंधक रखकर सवा पांच करोड़ का ऋण मांगा था, लेकिन तीन करोड़ रुपये ही स्वीकृत हुए। बाद में बिना बताए संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया। वरिष्ठ प्रबंधक शाहिद, सहायक प्रबंधक एसके दुग्गल समेत पांच बैंक कर्मियों को मुकदमे में आरोपित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed