{"_id":"2a53ac89bb98161f6f2f996ef5f3da1a","slug":"bandits-knock-at-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में डकैतों ने फिर दी दस्तक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दून में डकैतों ने फिर दी दस्तक
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की शिमला बाईपास रोड पर स्थित बनियावाला गांव में आठ से दस बदमाश डकैती के इरादे से घुस आए। गांव के किसी व्यक्ति ने इन बदमाशों को देख लिया और सूचना देकर पूरे गांव को इकठ्ठा कर दिया। शोर सुनकर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
वहीं सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और देर रात तक काम्बिंग करती रही।
पटेलनगर थाना क्षेत्र में फिर से बदमाशों की आमद हो गई है। गुरुवार को जहां पर पुलिस ने चार बदमाशों को दबोचा। वहीं शुक्रवार रात को फिर से गांव में बदमाशों की आहट सुनाई दी। सूचना फैलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, बनियावाला गांव में रात नौ बजे एक व्यक्ति काम से लौट कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
गांव के अन्य लोगों को सूचना दी
उसने देखा कि आठ से दस युवक गांव में घुसपैठ कर रहे हैं। उसे शक हुआ तो उसने गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव के लोग इकठ्ठा होने लगे। इस पर सभी बदमाश भाग गए। वहीं सूचना पर पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक गश्त करती रही।
विज्ञापन
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें