{"_id":"22ce021e14de3c93545b9a5dbaacd950","slug":"attempt-to-suicide-by-girl-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सह पाई सेमेस्टर बैक, पी लिया फिनायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं सह पाई सेमेस्टर बैक, पी लिया फिनायल
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर (गढ़वाल)
Updated Tue, 31 Mar 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के श्रीनगर नगर क्षेत्र में पॉलीटेक्निक की एक छात्रा ने फेल होने पर फिनायल पी लिया। छात्रा को श्रीनगर बेस अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग ब्रांच की थी छात्रा
मंगलवार को राजकीय पॉलीटेक्निक के इंजीनियरिंग ब्रांच का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। आईटी (इंनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी) प्रथम सेमेस्टर में बैक आने पर छात्रा ने संस्थान से घर पहुंचने पर फिनायल पी लिया।
विज्ञापन
नाना के साथ रहती है अकेली
वह यहां अपने नाना के साथ अकेले ही रहती थी। छात्रा को घर में बदहवासी की हालत में उनके एक पड़ोसी छात्र ने देख लिया।
स्थिति पता चलने पर छात्रा को निजी वाहन से संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बेस चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया। छात्रा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन