यूपी की तर्ज पर देहरादून की शांत वादियों में दिन-दहाड़े मर्डर, बाइक पर आए तीन बदमाशों ने ली जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की तर्ज पर पर उत्तराखंड की शांत वादियों में बाइक सवार बदमाशों ने दिन-दहाड़े एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाली। जिसमें तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। दो ने कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ और एक आरोपी ने हेलमेट पहन रखा है। वहीं दूसरे कैमरे में सफेद अपाचे में तीन युवक सवार उसी ओर आते दिख रहे हैं जहां आदेश उस वक्त मौजूद थे।
जानकारी के मुताबिक देहरादून के आदेश बालियान पुत्र गोपीचंद बालियान मूल निवासी शाहपुर मुजफ्फरनगर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक को तीन गोली लगी हैं।
मंगलवार को आदेश, दिनेश बालियान के प्लॉट पर रेता-बजरी का ट्रक खाली कराने गए थे। वहां तीन बदमाश अपाचे बाइक से आए और आदेश को गोलियों से भून दिया। दिनेश का प्लॉट बालावाला में है। बालावाला में ही हनुमान मंदिर के पास मृतक की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है।
घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल
घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। मौत की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। खबर सुनकर आदेश के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। आदेश बालियान का परिवार देहरादून में आईटी पार्क के पास रहता है। मृतक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक भी है।
रोते बिलखते परिजन दून अस्पताल पहुंचे। यहां शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस बदमाशों की धड़-पकड़ में जुट गई है। इस मामले में पुलिस ने आदेश के दोस्त दिनेश बालियान से पूछताछ की।
कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि आज सुबह बालावाला में सफेद अपाचे में आए तीन युवकों ने पहले आदेश से बात की और फिर उन पर फायरिंग कर दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग की जा रही है।
बताया जा रहा है कि, आदेश आदेश बिहार के एक डिग्री कालेज में टीचर था। यह कारोबार बड़ा लड़का शुभम देखता था। बीच बीच मे वह बिजनेस की देखभाल करने के लिए आता रहता था।
पुलिस के मुताबिक, सचिन तोमर बागपत के गांव किशनपुर बिराल, थाना रमाला के खिलाफ 15 दिन पहले एसएसपी के यहां आदेश ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। उसने आदेश का पैसा 1 लाख 70 हजार न लौटाने पर सचिन का ट्रैक्टर बंधक बना लिया था। उसी खुन्नस में हमला किया गया है।
आदेश के छोटे भाई उदयवीर का शिमला जाते समय 3 साल पहले मार्ग दुर्घटना में मौत हो चुकी है। पिता पुलिस महकमे से सेवनिवृत्र थे, उनका भी देहावसान हो चुका है। परिवार में अब आदेश के 3 बच्चे माँ और पत्नी ही हैं।