सेना के जवान ने महिला को किया गर्भवती और फिर कर डाली शर्मनाक हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन्यकर्मी ने एक महिला के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत कर डाली जिससे इंसानियत भी शर्मसार हो गई। उसने महिल को पहले गर्भवती कर दिया, फिर उसके पति से तलाक दिला दिया और इसके बाद उसने जो किया उसके बारे में आगे जानिए...
विवाहिता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी सैन्य कर्मी ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने आरोपी को पौड़ी जिला कारागार भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गत जुलाई माह में आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया गया था।
तीन दिन पूर्व दुराचार पीड़िता ने एक बच्ची को भी जन्म दे दिया है। पुलिस अब इस मामले में डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी भी कर रही है। बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि ग्राम उमरैला निवासी मंदीप सिंह नेगी पुत्र सुरेंद्र सिंह नेगी वर्तमान में भारतीय सेना में सेवारत है।
गत फरवरी माह में शहर के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने मंदीप पर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि उसके गर्भवती होने के बाद मंदीप शादी से इनकार कर रहा है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों में इस बीच इस बात पर सहमति बन गई थी कि जब महिला अपने पति से विधिवत तलाक ले लेगी तो वह उससे विवाह कर लेगा। महिला ने अपने पति से तलाक भी ले लिया, लेकिन सैन्य कर्मी ने उससे विवाह करने से इनकार कर दिया। बताया कि महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की।
एसएसपी के निर्देश पर गत जुलाई माह में आरोपी मंदीप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस की ओर से इस बीच आरोपी सैन्य कर्मी की यूनिट से भी संपर्क किया गया था। बुधवार को मंदीप सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।