फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after 11 months dead body were identified

11 माह बाद हुई शव की शिनाख्त

Mon, 14 Oct 2013 02:04 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 14 Oct 2013 02:04 PM IST
विज्ञापन
after 11 months dead body were identified

कोटद्वार में पिछले साल खोह नदी के किनारे मिले महिला के शव की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था शव
एक साल पहले नौ नवंबर को ग्रास्टनगंज में खोह नदी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव मिला था।

पुलिस के अनुसार शिनाख्त मृतका के कपड़ों और फोटोग्राफ के आधार पर उसके माता-पिता ने की है। जो बिजनौर के हल्दौर कसबे के निवासी हैं।

कोतवाली पुलिस ने 11 महीने पहले हुए इस हत्याकांड की करीब हर कड़ी सुलझाने का दावा किया है। उच्चाधिकारी इसे एक बड़ी सफलता मान रहे हैं। महिला की हत्या गला रेतकर की गई थी।

पहचान छुपाने के लिए हत्यारे ने उसका चेहरा भी बुरी तरह जला दिया था। तब महिला की उम्र करीब 25 वर्ष की थी। महिला के हाथों में मेंहदी सजी थी, पैरों में बिछुवे भी पहने थे जो उसके नवविवाहिता होने का संकेत कर रहे थे।
विज्ञापन


कपड़ों और फोटोग्राफ के आधार पर शिनाख्त
कोतवाल अनिल जोशी ने बताया कि गहन छानबीन के बाद उसके परिजनों को ढूंढा गया। मृतका का नाम गुड्डी देवी है। सुरक्षा कारणों से माता-पिता का नाम गुप्त रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने कहा कि उसकी हत्या जमीन विवाद को लेकर की गई है। गुड्डी के लापता होने के कुछ समय पूर्व उसके पति की मौत हुई थी।

जिस पर देवर ने जमीन हड़पने के लिए उसे ठिकाने लगा दिया। पुलिस के अनुसार बहुत जल्द ही हत्यारा सलाखों के पीछे होगा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed