फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after 10 year court issued warrant against 90 accused.

10 साल बाद 90 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, हड़कंप

Fri, 25 Dec 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर) Updated Fri, 25 Dec 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
after 10 year court issued warrant against 90 accused.

दस साल पहले रुद्रपुर शहर को हिलाकर रखने वाले चूड़ामणि कांड में सीबीसीआईडी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसके बाद सीजेएम कोर्ट से 90 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनवरी 2006 में रम्पुरा में एक युवक पर युवती को भगाने का आरोप लगा था। दबाव बढ़ा तो चौकी प्रभारी चंचल शर्मा ने युवक के पिता चूड़ामणि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। तबियत बिगड़ने पर वृद्ध को छोड़ दिया गया था। लेकिन घर जाने के दो दिन बाद 18 जनवरी को स्वास्थ्य खराब हुआ और चूड़ामणि की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


रम्पुरा चौकी पुलिस पर वृद्ध की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रम्पुरा के लोग सड़क पर उतर आए थे। उन्होंने शव को कोतवाली के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था और कोतवाली में पथराव किया था। पथराव में कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ तितर बितर कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई ने तत्कालीन चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। 19 जनवरी को पुलिस की तरफ से भी 35 नामजद सहित 90 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

वारंट निकलने के बाद मचा हड़कंप

after 10 year court issued warrant against 90 accused.

मामले ने राजनीतिक रंग लिया तो जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई। सीबीसीआईडी ने जांच में 57 अज्ञात लोगों के नाम भी खोल दिए और चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी। कोर्ट से 90 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं।


रम्पुरा चौकी इंचार्ज कुलदीप अधिकारी ने बताया कि चूड़ामणि मामले में सीजेएम कोर्ट से वारंट जारी होने की पुष्टि करते हुए जल्द ही आरोपियों को वारंट तामील कराने की बात कही है।

चूड़ामणि कांड में वारंट निकलने के बाद से ही रम्पुरा के लोगों में हड़कंप मचा है। लोग राजनैतिक आकाओं के पास मदद मांगने पहुंचने लगे हैं। वारंट में दोनों प्रमुख राजनैतिक दल कांग्रेस और भाजपा से जुड़े लोग शामिल हैं। सभी जेल जाने से बचाने के लिए जुगत लगाने में लग गए हैं। लेकिन कुल मिलाकर वारंट जारी होने के बाद लोगों में चूड़ामणि कांड की याद ताजा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed