{"_id":"5a40f4bf4f1c1b86698c3bac","slug":"acid-thrown-on-the-girl-face-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़की का मना करना ईमान पर ले गया युवक, खौफनाक तरीके से लिया बदला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की का मना करना ईमान पर ले गया युवक, खौफनाक तरीके से लिया बदला
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
Updated Mon, 25 Dec 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की का मना करना युवक को इतना बुरा लगा कि उसने न सिर्फ लड़की बल्कि उसकी बहन से तक खौफनाक तरीके से बदला लिया।
चार दिन पहले दो बहनों के ऊपर घर में सोते समय तेजाब डालने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया है वह हैरत में डालने वाला है। उसने बताया युवती कई दिनों से उससे बात नहीं कर रही थी।
कोशिश करने पर उसने एक अन्य दोस्त के सामने उसे बुरी तरह झिड़क दिया था। इससे वह आहत हुआ और दोस्त के उकसावे पर युवती के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। ग्राम लिब्बरहेड़ी स्थित गन्ने की एक चर्खी पर काम करने वाले ग्रामीण की दो बेटियों पर 22 दिसंबर की रात सोते समय एक युवक ने तेजाब फेंक दिया था। इस पर पीड़िता के पिता ने नामजद मुकदमा मंगलौर कोतवाली में दर्ज कराया था।
सोमवार को कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी कमरुद्दीन (निवासी लिब्बरहेड़ी, मंगलौर) को गिरफ्तार कर लिया। गंगनहर कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पीड़िता बहनों में से बड़ी बहन को निशाना बनाना था, लेकिन गलती से दोनों बहनें चपेट में आ गईं।

रजाई ओढ़ने के कारण नहीं हुअा तेजाब का ज्यादा असर
एसिड अटैक
आरोपी कमरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह कई दिन से एक युवती से बात करना चाह रहा था, लेकिन वह बात नहीं कर रही थी। एसपी देहात ने बताया घटना से दो दिन पहले युवती ने एक दोस्त के सामने कमरुद्दीन को झिड़क दिया।
बदला लेने के लिए युवक ने युवती पर तेजाब डालने की योजना बनाई और चर्खी पर कढ़ाए साफ करने के लिए लाया गया तेजाब रात में सोते समय युवती के ऊपर डाल दिया। गनीमत रही कि रजाई ओढ़ने के कारण तेजाब का ज्यादा असर नहीं हुआ था। इस दौरान युवती के साथ ही उसकी बहन भी चपेट में आ गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और वहां से जेल भेज दिया।
दिल्ली तक हुई एसिड अटैक की गूंज तो दौड़ी पुलिस
एसिड अटैक की गूंज दिल्ली तक रही। गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड पुलिस से जवाब तलब किया था। डीजीपी ने भी स्थानीय रिपोर्ट तलब की थी। ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। सोमवार सुबह डीजीपी अनिल रतूड़ी ने स्थानीय पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में रिपोर्ट मांगी। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि घटना की विस्तृत रिपोर्ट देहरादून और दिल्ली भेज दी है।

गली-गली में खुलेआम बिक रहा तेजाब
acid
तेजाब की बिक्री को लेकर जिले में सख्त नियम हैं, लेकिन धरातल पर इनका असर कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। नियमानुसार कोई भी दुकानदार जिला प्रशासन से लाइसेंस लिए बिना इसकी बिक्री नहीं कर सकता।
जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के कुछ दिन बाद डीएम ने इस संबंध में सख्त आदेश जारी किए थे। उन्होंने बिना लाइसेंस लिए तेजाब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे। कुछ दिन पहले लक्सर में छापे मारकर तेजाब बेचा जाना भी पकड़ा गया था।
इस पर डीएम ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा था, लेकिन मंगलौर में सामने आई घटना के बाद स्पष्ट हो गया कि तेजाब की बिक्री को लेकर की सख्ती का धरातल पर कोई असर नहीं है।
इस समय चूंकि गन्ने की पेराई चल रही है और तेजाब का प्रयोग चर्खियों पर कढ़ाए की सफाई के लिए हो रहा है। ऐसे में गुड़ मंडी मंगलौर के साथ लक्सर, भगवानपुर, चुड़ियाला, नारसन आदि देहात में सामान्य परचून की दुकानों पर तेजाब बेचा जा रहा है।