फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   a man sold his brother's property in haridwar

जुए की लत में बेच डाली विदेशी भाई की संपत्ति, मुकदमा दर्ज

Wed, 05 Apr 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 05 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
a man sold his brother's property in haridwar

धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए निखिल अग्रवाल से पूछताछ में कई रोचक जानकारियां सामने आई हैं। विदेश में रहने वाले अपने भाई की धामपुर बिजनौर में स्थित संपत्ति को फर्जी पावर ऑफ अटार्नी पर बेचने के आरोपी निखिल को फर्जी दस्तावेज बनवाने में ज्वालापुर के कई अन्य लोगों ने भी मदद की थी। धामपुर पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


नीलखुदाना ज्वालापुर में रह रहे निखिल अग्रवाल को जेल भेजने के बाद अब अन्य लोगों की तलाश में जुटे धामपुर के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार राणा ने बताया कि मूल रूप से धामपुर निवासी आशीष अग्रवाल और निखिल अग्रवाल दोनों भाई हैं। आशीष लंबे समय से यूएसए में परिवार सहित रहता है। जबकि उनकी धामपुर स्थित पैतृक संपत्ति का आधा आधा बंटवारा हो चुका है।
विज्ञापन


आशीष का एक मकान नीलखुदाना ज्वालापुर में स्थित है। जिसमें निखिल अपने परिवार के साथ रहता है। उसके मामा भी ज्वालापुर के रहने वाले हैं। बताया कि निखिल ने जुए में काफी पैसा गवां दिया था। इसकी भरपाई करने के लिए उसने यूएसए में रहने वाले आशीष के नाम से एक फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बनवाई और उसके आधार पर आशीष की धामपुर स्थित करीब साढ़े चार बीघा जमीन पिछले साल मार्च में बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका पता चलने पर आशीष ने सितंबर माह में धामपुर आकर अपने भाई के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से ही पुलिस निखिल की तलाश कर रही थी। बीती रात उसकी तलाश में ज्वालापुर में छापेमारी की गई और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 


प्रभारी निरीक्षक के अनुसार निखिल ने बताया कि ज्वालापुर के ही रहने वाले  कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज बनवाने में उसकी मदद की थी। इन लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है। जांच के बाद उनकी भूमिका देखते हुए मुकदमे में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed