बर्थडे पार्टी पर ले जाकर 9वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त की बर्थ डे पार्टी मनाने के बहाने धनोल्टी ले जाकर एक नाबालिग के साथ दुराचार किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र निवासी एक पिता ने शुक्रवार रात पुलिस को बताया कि उसकी 15 साल की बेटी पटेलनगर के एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। सुबह सात बजे रोजमर्रा की तरह वह स्कूल गई थी।
शाम तक वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू हुई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रात में वह बदहवाश हालत में घर पहुंची। बेटी ने मां को बताया कि लेन नंबर निवासी सुमित कुमार पिछले 15 दिन से उसका पीछा कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पहले तो वह चुप रही, लेकिन कई दिन से वह उससे बात करने लगी थी। शुक्रवार सुबह सुमित रास्ते में मिला और दोस्त का बर्थडे मनाने का बहाना करके उसे अपने साथ धनोल्टी के एक लॉज में ले गया, जहां पर उसके साथ दुराचार किया गया।
विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी उसे क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में छोड़कर चला गया। पुलिस ने मेडिकल कराने के साथ आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि लॉज संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।