फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Sat, 17 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

निकाय चुनाव में शराब तस्करी को लेकर आबकारी विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को आबकारी विभाग ने दो कारों से तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब की 598 बोतलें बरामद कीं। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दोनों कारों को सीज किया है।

आबकारी इंस्पेक्टर सुजात हसन और संजय रावत की टीम ने शुक्रवार सुबह संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आशारोड़ी चेकपोस्ट पर एक कार को रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने कार दौड़ा दी, जिसे ट्रांसपोर्टनगर में पकड़ लिया गया। कार की तलाशी में डिफेंस में बिक्री का लेबल लगी विदेशी शराब की 396 बोतल बरामद हुईं। टीम ने कार सवार सुधीर यादव पुत्र अभय सिंह निवासी मंडाना, हरियाणा और राजकुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मलमपुर, मेरठ को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर आबकारी टीम ने दिल्ली की ओर से आ रही एक अन्य कार को पकड़ा। उक्त कार से भी विदेशी शराब की 202 बोतलें बरामद हुईं। दूसरी, कार से गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र ओम सिंह निवासी केशवपुरी डोईवाला के रूप में हुई। तीनों ने पूछताछ में बताया कि वह गुरुग्राम से शराब तस्करी कर ला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed