{"_id":"5ab5696e4f1c1b3a058b6ef1","slug":"91521838446-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक-चरस के साथ पकड़े चार तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मैक-चरस के साथ पकड़े चार तस्कर
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मैक-चरस के साथ पकड़े चार तस्कर
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने आशा रोड़ी बैरियर पर चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 230 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। वहीं कैंट थाना पुलिस ने दो तस्करों को 330 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
एसएसपी के निर्देश पर क्लेमेंटटाउन पुलिस ने बृहस्पतिवार रात आशा रोड़ी बैरियर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में दो आरोपियों से 120 और 110 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उनकी पहचान सहारनपुर जिले के बढ़ी माजरा निवासी मनु (24) और सद्दाम (19) के रूप में हुई। बरामद की गई स्मैक की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह सहारनपुर के अरशद से स्मैक लाकर दून में स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को बेचते थे।
वहीं कैंट थाना पुलिस ने अभियान चलाते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 330 ग्राम चरस बरामद की गई है। बृहस्पतिवार रात कौलागढ़ चौक पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान कौलागढ़ निवासी रोहित और बेहट (सहारनपुर) निवासी नौशाद के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि वह सहारनपुर से लाकर दून में चरस बेचते थे।