फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रेमी की पत्नी की हत्या का प्रयास, प्रेमिका गिरफ्तार

प्रेमी की पत्नी की हत्या का प्रयास, प्रेमिका गिरफ्तार

Fri, 05 Jan 2018 02:05 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी की पत्नी की हत्या का प्रयास, प्रेमिका गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

रायपुर क्षेत्र में प्रेमी से शादी रचाने के जुनून में एक युवती ने प्रेमी की पत्नी की हत्या का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर आरोपी युवती को मौके पर ही दबोच लिया गया। उसके पास से गंड़ासा, कैंची, व्हाइटनर बरामद हुआ है। युवती का कहना है कि आयरलैंड में रहने वाले प्रेमी के इशारे पर उसने यह साजिश रची थी। पुलिस शुक्रवार को आरोपी युवती को कोर्ट में पेश करेगी।
टिहरी गढ़वाल के पगारी पट्टी निवासी अमित आयरलैंड में है और उसकी पत्नी सुमति रायपुर क्षेत्र में रहती है। आरोप है कि कैंट क्षेत्र के नींबूवाला निवासी आफरीन नाम की युवती ने बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे घर में घुसकर सुमति को नशीला पदार्थ लगे रुमाल से पहले बेहोश करने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो गला दबाने का प्रयास किया। सुमति की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने आरोपी युवती को मौके पर ही पकड़ लिया। इसी बीच सूचना पाकर रायपुर पुलिस भी आ गई। आरोपी युवती के पास से एक गंड़ासा, कैंची और व्हाइटनर आदि मिला तो थाने लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि आरोपी युवती का कहना है कि सुमति के पति अमित से उसका तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। अमित ने उससे कहा था कि यदि वह उसकी पत्नी को रास्ते से हटा देगी तो उससे शादी कर लेगा। युवती का आरोप है कि अमित भी इस साजिश में शामिल था। एसएसपी ने बताया कि आफरीन और अमित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अमित भी इस साजिश में शामिल है या नहीं, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। एसएसपी ने बताया अमित 20 दिन पहले ही आयरलैंड गया है। इससे पहले वह यहां पटेलनगर स्थित एक होटल में रिसेप्शनिस्ट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed