फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रेप के आरोपी को ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

रेप के आरोपी को ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

Sat, 30 Dec 2017 01:22 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
रेप के आरोपी को ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार
रेप के आरोपी को ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
नौकरानी से रेप के आरोपी फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स के संयुक्त सचिव अमरजीत सेठी को ब्लैकमेल करने के आरोपी तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

उड़ीसा निवासी एक महिला ने सेठी और उनके बेटे पर रेप का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसी मामले में एक कथित एनजीओ के कर्मचारी उन्हें फोन कर ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपी उनसे पैसे लेकर उनपर दर्ज मामला निपटाने को भी कह रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी सेठी से 12 लाख रुपये के एवज में पुलिस को मेनेज कर उनपर दर्ज मुकदमा हल्का कराने का लालच दे रहे थे। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सीओ जया बलूनी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने दिल्ली से आरोपी उपेंद्र शर्मा उर्फ मनोज शर्मा निवासी रोहिणी दिल्ली, रेनू तुरा निवासी रोहिणी दिल्ली और कमलेश निवासी मंगोलपुरी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्जे से दो कार और तीन लाख रुपये बरामद हुए हैं। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस इस मामले में एक अन्य आरोपी तबरेज की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed