फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवती से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

युवती से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Jun 2017 09:55 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
युवती से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
श्रीनगर। युवती से दुराचार के आरोपी युवक को श्रीनगर महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवती के परिजनों ने युवक की गिरफ्तारी न होने पर महिला आयोग सहित मुख्यमंत्री जनता दरबार में गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

पौड़ी जनपद के राजस्व पुलिस क्षेत्र में पीड़ित युवती के परिजनों ने 18 अप्रैल को तहसील चौबट्टाखाल निवासी शरद सिंह के खिलाफ दुराचार के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसे 21 अप्रैल को महिला थाने स्थानांतरित कर दिया गया था। परिजनों के अनुसार आरोपी युवक ने युवती से अक्टूबर माह में दुराचार किया था। मार्च में जब युवती छह माह की गर्भवती हुई तो परिजनों को इस बात का पता चला। इस बीच युवती की सगाई भी हो चुकी थी। मामला उजागर होने पर सगाई तोड़ दी गई। दो जून को पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया। परिजनों ने दुराचार की शिकायत देहरादून जाकर महिला आयोग से की थी। आयोग ने मामला पौड़ी ट्रांसफर कर पौड़ी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बाद में परिजनों ने पुलिस व प्रशासन पर सहयोग ने करने का आरोप सीएम जनता दरबार में लगाया था। महिला थानाध्यक्ष एसआई नीरजा यादव ने बताया कि आरोपी युवक ने 19 मई को गिरफ्तारी के खिलाफ हाई कोर्ट से एक माह का स्टे ले लिया था। आरोपी युवक स्टे की अवधि पूरी होने के बाद से ही फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को आरोपी युवक को बेस अस्पताल के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा। वहीं आरोपी युवक का कहना है कि उसके पीड़ित युवती के साथ कभी कोई संबंध नहीं रहे। चाहे तो पुलिस मेरा डीएनए टेस्ट कर सकती है। झूठे आरोप से मेरा भविष्य बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed