फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्कूल खुलने और छुट्टी के समय गश्त करेगी पुलिस

स्कूल खुलने और छुट्टी के समय गश्त करेगी पुलिस

Sat, 14 Jul 2018 02:01 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
स्कूल खुलने और छुट्टी के समय गश्त करेगी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़खानी की शिकायत के बाद पुलिस भी हरकत में आई है। एसएसपी ने सभी थाना पुलिस को अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल खुलने और छुट्टी के समय गश्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम को छात्राओं और महिलाओं की शिकायतों को भी गंभीरता से लेकर थानों को तत्काल प्रेषित करने को कहा है। एसएसपी के अनुसार जल्द ही इस तरह समस्याओं का निदान किया जाएगा और छात्राओं से छेड़खानी करने वालों की धरपकड़ की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती से बात हुई कि उन्होंने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर सभी थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है। थाना पुलिस क्षेत्र के स्कूल खुलने और छुट्टी के समय स्कूल के रास्ते में गश्त करेगी। इसके साथ ही महिला चीता पुलिस को भी स्कूलों के रूट पर लगातार गश्त के निर्देश दिए हैं। साथ ही 1090 हेल्पलाइन को भी महिलाओं व छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लेने को कहा गया है। ताकि समय से सूचना आने पर उसे थानों और संबंधित चौकी को प्रेषित किया जा सके।
विज्ञापन

---
1090 पर करें शिकायत
यदि किसी भी छात्रा के साथ कोई छेड़खानी आदि की बात आती है तो वह 1090 पर शिकायत कर सकती है। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम 100 को भी शिकायत की जा सकती है। एसएसपी ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed